Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना आने-जाने वालीं छह फ्लाइटें की गईं रद, ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में अलर्ट

    Updated: Wed, 07 May 2025 04:31 PM (IST)

    पटना आने एवं जाने वाली छह फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं। पटना रेलवे स्टेशन एवं जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर में डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है। पटना से रद विमानों में चंडीगढ़ भुवनेश्वर के साथ दो अन्य फ्लाइटें भी शामिल हैं।

    Hero Image
    पटना में छह फ्लाइटें रद की गईं।

    डिजिटल डेस्क, पटना। पहलगाम में हुई वारदात के जवाब में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयरपोर्ट एवं जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार की देर रात हुई कार्रवाई के बाद बुधवार को बिहार में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पटना आने एवं जाने वाली छह फ्लाइटें रद कर दी गई हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर जाने वाला विमान कैंसिल

    सुरक्षा को देखते हुए पटना आने एवं जाने वाले छह विमान रद किए गए हैं। इनमें इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6394, जिसे सुबह 9:55 बजे उड़ान भरकर भुवनेश्वर जाना था, उसे रद किया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या आई एक्स 1591 पटना गाजियाबाद को 11:55 में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरना था, उसे कैंसिल कर दिया गया है।

    चंडीगढ़ से फ्लाइट की गई रद

    इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6485 दोपहर 1:25 बजे भुवनेश्वर से पटना आगमन होना था, इसे रद कर दिया गया है। दूसरी ओर इंडिगो के विमान संख्या 6e 6394 को सुबह 9:15 बजे पटना आना था। चंडीगढ़ से इसे भी रद कर दिया गया है।

    दो अन्य विमान भी किए गए कैंसिल

    इसके अलावा पटना एयरपोर्ट से जाने वाले दो अन्य विमान को रद किया गया है। इसके साथ ही पटना रेलवे स्टेशन एवं जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर में डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है। 

    पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई

    मंगलवार की देर रात भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में जश्न है। बिहार के कई स्थानों पर लोग तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय करते हुए जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।