विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार के कांवड़ियों के लिए कैसी रहेगी व्यवस्था? पढ़िए यहां सबकुछ, टोल फ्री नंबर भी हुआ जारी

Published: Sat, 20 Jul 2024 10:25 PM (IST)

Bihar Shravanai Mela श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू हो जाएगा जो 19 अगस्त तक चलेगा। पिछली बार करीब 75 ...और पढ़ें

बिहार में कांवड़ यात्रा (जागरण फाइल फोटो)
बिहार में कांवड़ यात्रा (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार के कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था
  2. कांवड़ियों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी
  3. कांवड़ियों के ठहरने के लिए भी विशेष व्यवस्था

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू हो जाएगा जो 19 अगस्त तक चलेगा। पिछली बार करीब 75 लाख श्रद्धालु श्रावणी मेले में आए थे। इस बार श्रद्धालुओं की वैज्ञानिक पद्धति से गिनती के लिए कैमरा मशीन लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं की गिनती करेगी।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन के लिए चार जगहों पर कुल 1200 बेड की टेंट सिटी भी बनाई गई है। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने शनिवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

उन्होंने बताया कि भागलपुर के सुल्तानगंज और धोबई में पहली बार 200-200 बेड की टेंट सिटी बनाई गई है। वहीं बांका के अबरखा में 600 बेड और मुंगेर के खैरा में 200 बेड की टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। सभी टेंट सिटी में सुरक्षाकर्मी व प्रबंधक भी रहेंगे। प्रत्येक दिन हर प्रयोग के बाद चादर-बेडशीट को बदलने का निर्देश है। यहां चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छ महिला-पुरुष शौचालय, पेयजल, पंखे की उपलब्धता एवं साइलेंट जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी।

कांवड़ियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

मंत्री ने कहा कि बाबा अजगैवीनाथ से गंगा जल लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक की पवित्र यात्रा मेरे बचपन की स्मृतियां जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना के पर्यटन निगम मुख्यालय में 24 घंटे काल सेंटर काम करेगा।

इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003097677 जारी किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम परिसर में कुल तीन शिफ्ट में विभागीय कर्मी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उनके सवालों का समाधान करेंगे।

200 नए कांवड़ स्टैंड का निर्माण

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि सभी टेंट सिटी में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। कांवड़िया पथ पर कुल 200 नए कांवर स्टैंड का निर्माण कराया गया है। डाक बम के लिए पंजीकरण काउंटर की स्थापना की गई है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कांवरिया पथ पर 12 अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्रों का निर्माण किया गया है। अजगैवीनाथ में रोज गंगा जी की भव्य आरती होगी, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पगोडा का भी निर्माण कराया गया है। पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने बताया कि श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को श्रावणी मेले से जुड़ा नि:शुल्क ब्रोशर बंटवाया जाएगा।

यहां बनाए गए अस्थाई पर्यटक सूचना केंद्र 

सुल्तानगंज स्टेशन, सुईया, सुल्तानगंज बस स्टैंड, अबरखा, सुल्तानगंज, कटोरिया, धांधी बेलारी, इनारावरण, कुमरसार, दुम्मा, धौरी व बासुकीनाथ पथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।