Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sharda Sinha New Song: एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा को चिंता अपने श्रोताओं की, छठ पर वहीं से जारी किया गीत

    Updated: Thu, 31 Oct 2024 07:45 PM (IST)

    शारदा सिन्हा के गीत विवाह और छठ महापर्व की पहचान बन गए हैं। उनके गीत जैसे बलमुआ कइसे तेजब और कांच ही बांस के बहंगिया हर घर में गूंजते हैं। लोग उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जबकि वे एम्स में भर्ती हैं। हाल ही में उनके पति का निधन हुआ फिर भी उन्होंने छठ पूजन के लिए गीत जारी कर लोगों के प्रति अपनी प्राथमिकता दिखाई है।

    Hero Image
    तबीयत खराब होने के कारण नहीं हो पाया वीडियो शूट।

    जागरण संवाददाता, पटना। Sharda Sinha Chhath Puja Song विवाह का अवसर हो या छठ महापर्व, पद्मभूषण बिहार कोकिला शारदा के गीत बिन जैसे अधूरा हो। गांव-शहर कहीं भी हो, घर-घर उनके गीत गूंजते हैं। बलमुआ कइसे तेजब हो छोटी ननदी..., में ननद-भाभी की मीठी नोंकझोंक हो या 'अगे माई हरदी हरदिया दूभ पातर ना...," ये गीत लोक की संस्कृति बन चुके हैं। और, छठ की तो बात ही निराली है। दीपावली आते ही हर तरफ छठ के गीत। कांच ही बांस के बहंगिया...हो या रुनकी-झुनकी बेटी मांगिला..., लोगों में ये रच-बस चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां लोगों का उन गीतों से इतना स्नेह हो, वे उन्हीं शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। वे इस समय एम्स, दिल्ली में भर्ती हैं। हाल ही में उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हुआ है, पर आम जन के प्रति प्यार जैसे उनकी प्राथमिकता। सो, उन्होंने इस हालत में भी छठ पूजन के लिए गीत जारी किया है।

    यूट्यूब चैनल पर गीत जारी

    उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी गीत दुखवा मिटाई छठी मइया... रउए आसरा हमार... सबके पुरवेली मनसा.. हमरो सुनलीं पुकार... जारी किया है। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि अपने स्वास्थ्य की इस लड़ाई के बीच ही मां ने इच्छा जताई कि उनके द्वारा गाए गाने को उनके श्रोताओं तक पहुंचाया जाए। ऐसे में गीत का ऑडियो जारी कर दिया गया है।

    गीत हृदय नारायण झा ने लिखा है। तबीयत खराब होने के कारण गीत का वीडियो शूट नहीं हो पाया।

    शारदा सिन्हा के बारे में जानिए

    शारदा सिन्हा को संगीत के क्षेत्र में अनेक सम्मान मिले हैं। 2015 में बिहार सरकार से पुरस्कार, 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2006 में राष्ट्रीय अहिल्या देवी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री व 2018 में पद्मभूषण सम्मान मिल चुका है। छठ गीतों के अलावा शारदा सिन्हा ने कई फिल्मों के लिए भी गीत गाए हैं।

    उन्होंने पहली बार 1978 में उगअ हो सूरज देव भइल अरघ केर बेर..रिकार्ड किया था। इससे लोगों ने बहुत पसंद किया था। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गीत कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजानियां... जबर्दस्त लोकप्रिय हुआ था। आज की पीढ़ी भी इस गीत को गुनगुनाती है।

    ये भी पढ़ें- 15 राजमर्गाों पर गश्ती करेंगे 38 वाहन, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान; ये है CM नीतीश कुमार का पूरा प्लान

    ये भी पढ़ें- RCP Singh New Party: नीतीश के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने बनाई नई पार्टी, 140 सीटों पर 'खेल' की तैयारी