Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब शाहरूख ने अनुष्का के लिए गाया भोजपुरी गाना- तू लगावेलू जब लिपस्टिक

    जब हैरी मेट सेजल फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे शाहरूख खान ने अनुष्का शर्मा के लिए लोकप्रिय भोजपुरी गाना, जब लगावेलू तू लिपस्टिक गाया तो सोशल मीडिया में इसके वीडियो की धूम मच गई।

    By Kajal KumariEdited By: Updated: Wed, 02 Aug 2017 11:40 PM (IST)
    जब शाहरूख ने अनुष्का के लिए गाया भोजपुरी गाना- तू लगावेलू जब लिपस्टिक

    पटना [जेएनएन]। 'हैरी मेट सेजल' फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान  ने अनुष्‍का के लिए भोजपुरी का सुपरहिट गाना, 'कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू...' क्या गया सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल बनारस में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे शाहरूख ने अनुष्का के लिए यह फेमस भोजपुरी गाना गाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं भोजपुरी के सुपर स्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अपनी गृहनगरी बनारस में हैरी और सेजल के साथ उनके डायरेक्टर इम्तियाज अली की काफी दिल से मेजबानी की और उन्हें गाना भी सिखाया।

    भोजपुरी फिल्‍मों में अभिनेता और गायक रह चुके मनोज तिवारी ने शाहरुख खान को भोजपुरी गाना भी सिखाया और हमेशा जोश में रहने वाले शाहरुख ने अनुष्‍का के लिए लगावेलू तू लिपस्टिक यह गाना गा भी दिया।

    मनोज तिवारी ने कहा, ''जब हैरी मेट सेजल' की इस यात्रा को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी।' शाहरुख ने अपने घुटने के बल पर बैठकर अनुष्का शर्मा के लिए भोजपुरी गाना 'लोलीपॉप लागेलू' गाया, जिसे पीछे से मनोज तिवारी अपनी आवाज में गुनगुना रहे थे।

    इस गाने और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग शाहरूख खान और अनुष्का का ये भोजपुरी अंदाज और अनुष्का के लॉलीपॉप लागेलू....देख रहे हैं।

    'जब हैरी मेट सेजल' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।