Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए', पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ऐसा क्यों कहा?

    By Raman Shukla Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 28 Jul 2025 09:33 AM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने करपात्री महाराज जयंती समारोह में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की। समारोह में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने करपात्री महाराज को महापुरुष बताया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने उन्हें सनातन धर्म का सूर्य कहा और उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। करपात्री महाराज जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अद्भुत कार्य कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में स्वामी करपात्री महाराज की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि करपात्री महाराज एक महापुरुष थे।

    कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, पूर्व सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि करपात्री महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे। ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी करपात्री की स्मृति में डाक टिकट जारी करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने करपात्री महाराज को दबाने की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहीं।