Move to Jagran APP

मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को तीन महीने का विस्तार, 28 को होने वाले थे रिटायर

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की सेवा अ‍वधि का तीन महीने का विस्तार दिया गया है। वे इस महीने की 28 तारीख को रिटायर होने वाले थे।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Feb 2018 04:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 10:55 PM (IST)
मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को तीन महीने का विस्तार, 28 को होने वाले थे रिटायर
मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को तीन महीने का विस्तार, 28 को होने वाले थे रिटायर

पटना [राज्य ब्यूरो]। इसी महीने की 28 तारीख को रिटायर हो रहे बिहार सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को की सेवा अवधि का तीन महीने विस्तार दिया गया है। इस फैसले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गयी है। बिहार में अब तक तीन मुख्य सचिवों को सेवा अवधि विस्तार मिलने का इतिहास रहा है।

loksabha election banner

जीतन राम मांझी के कार्यकाल में बने थे सीएस

जिस वक्त जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री थे, उसी समय 25 जून 2014 को देर रात अंजनी कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने की अधिसूचना जारी हुई थी। उस समय वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थे। श्री सिंह ने तत्कालीन मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा के रिटायर होने के बाद तीस जून 2014 को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल था।

पुरानी परंपरा रही है सेवा अवधि विस्तार की

मुख्य सचिव को अवधि विस्तार दिए जाने का परंपरा बिहार में पहले भी रही है। वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी को तीन महीने का सेवा अवधि विस्तार दिया गया था। उन्हें छह माह का सेवा अवधि विस्तार दिए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था पर केंद्र सरकार ने तीन महीने के अवधि विस्तार को ही मंजूरी दी। श्री चौधरी के पूर्व 1997 में तत्कालीन मुख्य सचिव एके बसाक को तीन-तीन महीने का तीन बार सेवा अवधि विस्तार मिला। वर्ष 1995 में मुख्य सचिव रहे अरुण पाठक को भी तीन बार सेवा अवधि विस्तार मिला था।

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काफी चर्चा में रहे

1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में चर्चित कार्यकाल रहा है। मुख्यमंत्री साइकिल योजना की सफलता और महिला साक्षरता के क्षेत्र में मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना काफी चर्चा में रही। मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के लिए बिहार को तो यूनेस्को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री सिंह अपने बागवानी के शौक को लेकर भी देश-दुनिया में जाने जाते हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.