पर्यावरण दिवस के दिन एसबीआइ कíमयों ने पौधा रोप लिया संरक्षण का संकल्प
बाढ़। अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज परिसर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से शनिवार को विद्यालय परिसर में पौघे रोप संरक्षण का संकल्प लिया गया।

बाढ़। अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज परिसर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से शनिवार को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर कॉलेज के महिला छात्रावास व प्रेक्षागृह के मैदान में पौधारोपण किया गया। इस दौरान एसबीआइ केब्राच मैनेजर सुमन कुमारी के नेतृत्व में बैंक कíमयों ने 10 पौधों का रोपण किया। शाखा प्रबंधक सुमन कुमारी ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हाल ही में कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को पूरे विश्व में नजदीकी से पहचाना है। आज जरूरत है कि हर एक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए, ताकि वातावरण शुद्ध हो। इस दौरान कैश ऑफिसर अभिषेक कुमार, मयंक सिन्हा, खुर्शीद आलम सहित कई कर्मी मौजूद थे। युगा परिवार ने चलाया हर घर पौधा कार्यक्रम, रोपे कई पौधे
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर बाढ़ स्थित रक्तवीरों की टीम युगा परिवार नामक संस्था के सदस्यों ने मिलकर हर घर पौधा कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत सभी युवाओं ने मिलकर दो-दो पौधे अपने घरों के आसपास लगाए और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। गौरतलब हो कि इस ग्रुप ने वर्ष 2019 और 2020 में मिशन ग्रीन रेवोलुशन के तहत हजारों पौधे बाढ़ के विभिन्न विद्यालयों में जाकर लगाए थे और सभी विद्याíथयों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया था। कार्यक्रम के बारे ग्रुप के फाउंडर अमित कुमार ने 'अगर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाओगे तो सासों पर तलवार चल जाएगी'.. की बात कहकर लोगों से अधिकाधिक पौधे रोपने का प्रण दिलाया। कहा, इस समय पर्यावरण संरक्षण की दरकार है। कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से धर्मवीर, राजेश, नीतीश, सोमदेव, प्रशात, विकास, रोहित, सौरव, जितेंद्र, गौरव, राजीव, दिलराज, अभिषेक, दीपक, रौशन व सानिया आदि थे। पंडारक के बैंक कíमयों ने चलाया पौधारोपण अभियान
बाढ़ अनुमंडल के प्रखंड पंडारक में विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर एसबीआइ, पंडारक शाखा के कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शाखा में सैकड़ों पौधे रोपे गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की ओर सजगता से काम करने की शपथ ली। बैंक सहायक प्रबंधक लाल बाबू यादव ने कहा कि पर्यावरण समाज और देश हित के लिए बहुत उपयोगी है। पौधे रोपने से वातावरण में शुद्धता आएगी और ऑक्सीजन मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण से विश्व में संतुलन बना रहेगा। इस मौके पर बैंक प्रबंधक रजनीश कुमार, सह प्रबंधक लाल बाबू यादव, कैश ऑफिसर राकेश कुमार व मनीष कुमार, आर्म्स गार्ड सत्यनारायण प्रसाद ने पौधे रोपे।
एनटीपीसी ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, ली संरक्षण की शपथ
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर शनिवार को एनटीपीसी की बाढ़ परियोजना ने पौधारोपण अभियान चलाया। बाढ़ टाउनशिप के पार्क परिसर में शनिवार की सुबह कार्यकारी निदेशक प्रेम प्रकाश के साथ वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व परिवारजनों ने मिलकर कुल 50 फलदायक पौधे लगाए और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सजगता से काम करने की शपथ ली। इसके साथ ही पर्यावरण प्रबंधन समूह ने वन विभाग के साथ परियोजना के आसपास फलदायक पौधों का रोपण शुरू कर दिया है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है और कुशल विद्युत उत्पादन के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।