Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई में सारण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1136 आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 02:41 PM (IST)

    सारण जिले में पुलिस ने जुलाई महीने में बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने हत्या के 16 हत्या के प्रयास के 116 दहेज हत्या के 7 लूट के 2 डकैती के 2 आर्म्स एक्ट के 22 एनडीपीएस एक्ट के 5 अपहरण के 16 पाक्सो के 5 दुष्कर्म के 3 और मद्यनिषेध के 488 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया

    जागरण संवाददाता, सारण। सारण जिले में पुलिस ने जुलाई महीने में बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1136 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण, पाक्सो समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने हत्या के 16, हत्या के प्रयास के 116, दहेज हत्या के 7, लूट के 2, डकैती के 2, आर्म्स एक्ट के 22, एनडीपीएस एक्ट के 5, अपहरण के 16, पाक्सो के 5, दुष्कर्म के 3 और मद्यनिषेध के 488 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    लंबित वारंट पर भी कार्रवाई

    सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि लंबित मामलों में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। वारंट के निष्पादन के तहत 2197 वारंट और 156 कुर्की आदेश पूरे किए गए। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल बना है और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।वरीय पुलिस अधीक्षक डा.कुमार आशीष ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों में तुरंत कार्रवाई करें और वारंट धारकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

    सारण में पुलिस की जुलाई 25 में हुई कार्रवाई का ब्योरा

    • कुल गिरफ्तारी: 1136
    • हत्या: 16
    • हत्या का प्रयास: 116
    • दहेज हत्या: 07
    • लूट: 02
    • डकैती: 2
    • आर्म्स एक्ट: 22
    • एनडीपीएस एक्ट: 5
    • अपहरण: 16
    • पाक्सो: 5
    • बलात्कार: 3
    • एससी/एसटी एक्ट: 13
    • पुलिस पर हमला: 17
    • साम्प्रदायिक मामला: 7
    • आईटी एक्ट: 03
    • अन्य विशेष मामले: 83
    • चोरी:04
    • अवैध खनन:04
    • मद्यनिषेध: 488
    • वारंट में गिरफ्तारी: 303
    • अन्य मामले: 20
    • वारंट निष्पादन: 2197
    • कुर्की आदेश: 156