Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'जिसने मारी लाठी, उसी के साथ एकता...लालू-नीतीश भूले', सम्राट चौधरी ने विपक्षी नेताओं को ब्रेकिंग इंडिया बताया

    By Raman ShuklaEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 07:37 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस है। देश की एकता और अखंडता के लिए जम्मू-कश्मीर में उन्होंने अपना बलिदान दिया था। भाजपा के लोग उनके योगदान को याद करते हुए बलिदान दिवस मनाने का काम करते हैं। उन्‍होंने कहा यह अपने आप में एक प्रतीक है कि कांग्रेसी नेताओं ने किस तरह देश में लोगों को बांटने का काम किया था।

    Hero Image
    सम्राट चौधरी बोले- लालू-नीतीश को नहीं है शर्म, जिसने मारी लाठी उसके साथ बना रहे एकता का प्लान।

    राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कथित विपक्षी एकता की बैठक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज पटना में 'लूटिंग इंडिया' वाले लोगों की बैठक हुई है। ये 'ब्रेकिंग इंडिया' करने वाले लोग हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौधरी ने कहा कि इस बैठक में वही लोग शामिल हुए हैं, जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें, लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस बार भी देश में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस है। देश की एकता और अखंडता के लिए जम्मू-कश्मीर में उन्होंने अपना बलिदान दिया था। भाजपा के लोग उनके योगदान को याद करते हुए बलिदान दिवस मनाने का काम करते हैं। यह अपने आप में एक प्रतीक है कि कांग्रेसी किस तरह लोगों को बांटने का काम किए थे।

    उन्होंने आगे कहा कि 567 देशी रियासतों को जोड़ने का काम सरदार पटेल ने किया, लेकिन उसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में अखंड भारत के सपनों को कांग्रेस ने तोड़ने का काम किया। अनुच्छेद 370 को समाप्त कर नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का राष्ट्रीय एकीकरण कर सरदार पटेल के अधूरे कार्यों को पूरा किया है।

    बैठक में देश भर के भ्रष्‍टाचारी

    विपक्षी दलों की बैठक पर चौधरी ने कहा कि यह 'लूटिंग इंडिया' के कॉन्सेप्ट पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वे लोग शामिल हुए हैं, जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। ये बातें हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं।

    सम्राट चौधरी ने कहा, ''राहुल गांधी से पूछना चाहूंगा कि उन्होंने ऑर्डिनेंस की कॉपी को क्यों फाड़ा था? लालू यादव जिन्‍होंने जिसने चारा घोटाला किया था उनके खिलाफ उन्होंने आर्डिनेंस फाड़ा था। तो क्या यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है? ये लोग लूटने वाले इंडिया के हैं। ये 'ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। इन दोनों के खिलाफ इस देश के प्रधानमंत्री मजबूती से काम कर रहे हैं। ये सब डरे हुए लोग हैं।''

    'लालू-नीतीश भूल गए इमरजेंसी'

    चौधरी ने कहा कि दो दिन बाद लोकतंत्र का काला दिवस (25 जून) है। आज कांग्रेस के युवराज की अगवानी करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इसी कांग्रेस ने देश पर 25 जून, 1975 को आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की थी।

    आज नीतीश-लालू सत्ता के लिए उसी लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस की गोदी में बैठकर भारतीय लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाले मोदी को हटाने के लिए कवायद कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। देश की जनता मोदी के साथ है।