CM सम्राट से गर्मजोशी से मिले प्रशांत किशोर, रोहिणी संग पी चाय; बिहार की सियासत में दिखी अनोखी तस्वीर
आरके सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर मुस्कुराते हुए मिले और हाथ मिलाया। इस दौरान ...और पढ़ें

श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर और लालू की बेटी रोहिणी आचार्य।
HighLights
सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया।
रोहिणी आचार्य और प्रशांत किशोर ने साथ बैठकर चाय पी।
राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत शिष्टाचार दिखा।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में बयानों की तल्खी अक्सर सुर्खियों में रहती है, लेकिन जब सार्वजनिक मंच पर नेता आमने-सामने होते हैं, तो नजारा बिल्कुल अलग होता है।गुरुवार को आरके सिन्हा (RK Sinha) की श्रद्धांजलि सभा में कुछ ऐसा ही दिलचस्प दृश्य देखने को मिला।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) पर सियासी तीर चलाने वाले जन सुराज के संस्थापक व विधायक प्रशांत किशोर का जब राजधानी की पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा भवन में आयोजित सभा में उनसे आमना-सामना हुआ, तो सारी राजनीतिक कड़वाहट पीछे छूट गई।
दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और गर्मजोशी से हाथ मिलाया। इस दौरान वहां उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद थे।
रोहिणी और पीके भी साथ दिखे
कार्यक्रम में राजनीतिक सौहार्द का एक और नजारा तब दिखा, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अक्सर अपने बयानों के निशाने पर रखने वालीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और प्रशांत किशोर एक साथ नजर आए।
राजनीतिक पटल पर भले ही दोनों के रास्ते अलग हों, लेकिन इस मौके पर दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी।
श्रद्धांजलि सभा में दिखी इन मुलाकातों ने यह साफ कर दिया कि राजनीति में भले ही कितनी भी वैचारिक दूरियां हों, लेकिन व्यक्तिगत शिष्टाचार और संबंधों की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- 'विपक्ष में सरकार गिराने की ताकत नहीं...', बिहार की सियासी अटकलों पर चिराग पासवान ने लगाया विराम
यह भी पढ़ें- सीएम सम्राट चौधरी ने बताया मोदी-नीतीश की जीत का 'सीक्रेट फॉर्मूला', पटना में विपक्ष पर बरसे