Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया पर सम्राट चौधरी का कटाक्ष, CM को याद दिलाया 'मिट्टी में मिल जाने' वाला 2014 का बयान

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 04:40 PM (IST)

    Mitti Me Mila Denge Slogan Enters In Bihar Politics मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ शब्दों का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को दिए अपने वक्तव्य और रविवार को आई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया पर कटाक्ष किया है।

    Hero Image
    वीर कुंवर सिंह की जयंती पर विजयोत्सव समारोह माल्यार्पण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी

    राज्य ब्यूरो, पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को दिए अपने वक्तव्य और रविवार को आई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया पर कटाक्ष किया है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ शब्दों का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी भाजपा को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न थी और न है।

    CM अपनी राजनीतिक हताशा को दर्शा रहे: सम्राट चौधरी

    मेरी लड़ाई सिद्धांत व विचारधारा की है। अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मैंने कहा था कि सिद्धांत व नीतिविहीन राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को ‘राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने’ का वे कमिटमेंट करें। मगर, मुख्यमंत्री मेरी बातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा व निराशा को दर्शा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट चौधरी ने ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को संबो​धित करने के बाद पत्रकारों के प्रश्न पर नीतीश कुमार द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बुदि्ध नहीं होने की टिप्पणी किए जाने पर पलटवार किया।

    चौधरी ने दोहराया सीएम का पुराना बयान

    चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 19 फरवरी, 2014 को दिए गए अपने उस बयान को याद करना चाहिए, जब उन्होंने कहा था-‘ रहे या मिट्टी में मिल जाए, अब भाजपा के साथ जाना संभव नहीं है।’

    यह अलग बात है कि अपनी पलटीमार राजनीति के तहत 2017 में एक बार फिर उन्होंने पलटी मारी और भाजपा के साथ आ गए। अब जब भाजपा के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। 

    उन्होंने कहा कि कुर्सी की अवसरवादी राजनीति करने वाले नीतीश कुमार बिहार की जनता की नजरों से भी गिर चुके हैं। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।

    दोबारा ब‍िहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं कर सकते नीतीश कुमार: सम्राट 

    किसी बयान को तोड़-मरोड़ कर के भी वे (नीतीश कुमार) अब दोबारा बिहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं कर सकते हैं। भाजपा उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ रही है और पूरी मजबूती से आगे भी लड़ती रहेगी।

    बिहार की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। जनता के साथ विश्वासघात करने वाले नीतीश कुमार को भाजपा हर मोर्चे और मुद्दे पर बेनकाब करेगी।

    यही नहीं, आने वाले चुनावों में बिहार के मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे। इससे पहले कार्यक्रम को भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के अलावा पार्टी के कई सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पार्टी पदा​धिकारियों ने संबो​धित किया।