Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi DNA: 'राहुल गांधी के डीएनए में...', ये क्या बोल गए सम्राट; बिहार से दिल्ली तक मचेगा सियासी बवाल!

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 04:11 PM (IST)

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के डीएनए में आरक्षण विरोधी नीतियां हैं। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि आज राजद के नेता लालू यादव भी उसी राहुल गांधी की गोद मे खेल रहे हैं जो इन्हें मुखिया का चुनाव लड़ने तक का नहीं छोड़ा है।

    Hero Image
    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Choudhary बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को आरक्षण को लेकर कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के डीएनए में ही आरक्षण विरोधी नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ने विदेश में जाकर लोकतंत्र का न केवल मजाक उड़ाने का काम किया, बल्कि संविधान में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए आरक्षण का भी मजाक उड़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध करने के लिए सभी तत्कालीन मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था। यही नहीं, राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने गरीबों, पिछड़ों को आरक्षण नहीं मिले इसके लिए काम किया था।

    'उनका डीएनए ही आरक्षण विरोधी'

    सम्राट ने कहा कि राहुल गांधी के पिताजी राजीव गांधी ने जब मंडल कमीशन आया तब उसका विरोध किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूरे गांधी परिवार ने ही समय-समय पर आरक्षण का विरोध किया। जिस तरह राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण का विरोध कर रहे हैं उससे साबित हो रहा है कि उनका डीएनए ही आरक्षण विरोधी है।

    'कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी'

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने का काम कभी आंध्र प्रदेश में तो कभी कर्नाटक में करती है और जितने भी अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय हैं वहां आरक्षण को समाप्त करने का काम कांग्रेस और आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों ने किया। कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है, यही कारण है कि जनता ने सही फैसला लेते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते रहे हैं कि इस देश में जब तक मोदी की सरकार है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी ओर भाजपा जब भी सत्ता में रही आरक्षण का समर्थन किया। बिहार में जब कर्पूरी ठाकुर की सरकार बनी और अतिपिछड़ा को आरक्षण मिला तब भी जनसंघ का सहयोग था। मंडल कमीशन जब वी.पी सिंह की सरकार ने लागू किया तब भी भाजपा समर्थन में थी।

    'राहुल गांधी की गोद में लालू खेल रहे'

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज राजद के नेता लालू यादव भी उसी राहुल गांधी की गोद मे खेल रहे हैं जो इन्हें मुखिया का चुनाव लड़ने तक का नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी 1990 से 2005 तक बिहार की सत्ता में रही, लेकिन किसी को आरक्षण नहीं दिया।

    उन्होंने कहा, कांग्रेस और आईएनडीआईए के नेता चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान खतरे में है कि बात करते हैं, लेकिन आज राहुल गांधी के विदेश में जाकर आरक्षण समाप्त करने का बयान दे रहे उस पर कुछ नहीं बोलते।

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक दौर में 30 वर्ष के युवा स्वामी विवेकानंद ने विदेश की धरती पर ज्ञान का अथाह समुद्र उड़ेलकर देश को गौरवान्वित किए थे और आज 54 वर्षीय युवा राहुल गांधी विदेश की धरती पर लोकतंत्र का मजाक बना रहे है। गांधी ने यह साबित किया कि वे देश तोड़ने वाली शक्तियों के साथ हैं, वह देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

    प्रेस वार्ता में मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अमीत प्रकाश "बबलु", प्रभात मालाकार उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को 'आतंकवादी' कहे जाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी मांग

    ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा!