विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र में OBC के तीन ही सचिव हैं इसके लिए कांग्रेस दोषी, सम्राट का राहुल पर तीखा कटाक्ष; कहा- आपके पिताजी ने...

By Raman ShuklaEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 26 Nov 2023 12:12 PM (IST)

Bihar Politics राहुल गांधी के द्वारा ओबीसी समाज के मात्र तीन सचिव केंद्र सरकार में कार्यरत होने के बयान का ...और पढ़ें

केंद्र में OBC के तीन ही सचिव हैं इसके लिए कांग्रेस दोषी, सम्राट का राहुल पर तीखा कटाक्ष
केंद्र में OBC के तीन ही सचिव हैं इसके लिए कांग्रेस दोषी, सम्राट का राहुल पर तीखा कटाक्ष

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया।

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के मात्र तीन सचिव केंद्र सरकार में कार्यरत होने के बयान को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर कहा कि इसके लिए कांग्रेस ही दोषी है।

'राहुल गांधी जो कह रहे यह दुर्भाग्यपूर्ण'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आपकी दादी, परनाना और आपके पिता देश के प्रधानमंत्री रहे, अगर आज केंद्र में ओबीसी वर्ग के तीन ही सचिव हैं, तो इसका दोषी सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो जब 1989 में मंडल कमीशन आया तब 83 सांसद का समर्थन देकर बिल पास कराने का काम किया था, जबकि आपके पिताजी राजीव गांधी ने विरोध किया था। ऐसी स्थिति में ओबीसी समाज के लोग कभी कांग्रेस को वोट नहीं दे सकते।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा

उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात है तो उनकी राजनीति समाप्त हो गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में महिलाओं का अपमान किया, दलित समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश की तो अब बचता क्या है।

ये भी पढ़ें -

PPU के विद्यार्थियों सुनो! कल तक भरे जाएंगे स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म, देना पड़ेगा इतना विलंब शुल्क

Dhanbad News: ऐसा क्या हुआ कि इस अस्पताल में इमरजेंसी में बढ़ाए गए 200 बेड, हर दिन क्यों हो रहा हंगामा?