Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में महिला नेत्री के साथ ट्रेन में लूटपाट, बोगी में अपराधी को देख रह गईं अवाक

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 15 Apr 2022 05:00 PM (IST)

    बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाअध्यक्ष अनीता सिन्हा के साथ देहरादून उपासना एक्सप्रेस में लूटपाट की वारदात प्रकाश में आई है। घटना मोकामा के मोर स्टेशन पर घटी। एक अपराधी उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।

    Hero Image
    ट्रेन में नेत्री के साथ लूटपाट की वारदात प्रकाश में आई है। सांकेतिक तस्वीर।

    जासं, पटना: ट्रेन में वीवीआइपी भी सुरक्षित नहीं हैं। मोकामा के मोर स्टेशन पर बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाअध्यक्ष अनीता सिन्हा के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। वैक्यूम कर बदमाश ने ट्रेन में सवार महिला नेत्री की सोने की चेट लूट ली और उतर कर चलते बने। पीड़िता ने घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। बावजूद इसके जीआरपी वहां नहीं पहुंची। अनीता सिन्हा बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाअध्यक्ष और बिहार महिला आयोग की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं। वतर्मान में वह महिला ब्रेगिड की अध्यक्ष हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • - ट्रेन में बाल श्रमिक आयोग की पूर्व उपाअध्यक्ष की चेन लूटी 
    • - मोकामा के मोर स्टेशन पर रात 10.30 बजे हुए वारदात
    • - बोगी में घुसकर दिया घटना को अंजाम, लूटपाट के बाद अपराधी फरार

    देहरादून उपासना एक्सप्रेस में हुईं सवार

    अनीता सिन्हा जसीडीह जाने के लिए पटना से रात में देहरादून उपासना एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। वह एस-2 की सीट संख्या-72 पर सफर कर रही थीं। रात करीब 10.30 बजे जैसे ही ट्रेन मकामा के मोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची अपराधियों ने वैक्यूम काट कर ट्रेन को रोक दिया। इसी बीच एक बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। लूट के क्रम में अनीता सिन्हा के गले में चोट भी आई। पीड़िता ने बताया कि बदमाश ने फूल बाजू की शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। पीठ पर एक बैग भी टांग रखा था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष थी। वारदात ट्रेन चलने के क्रम में हुई। इधर, सरेआम हुई इस घटना से पीड़िता अवाक रह गईंं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रेल एसपी को दी। रेल एसपी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शिकायत के लिए स्टेशन पर उतरने को कहा। लेकिन पीड़िता सामान के साथ थीं, लिहाजा वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। घटना की शिकायत वह अब जसीडीह स्टेशन पर करेंगी।