Bihar Politics: 'यादव-कुशवाहा भाई-भाई', चुनाव जीतने के लिए कितनी कारगर होगी RJD की नई रणनीति?
राजद ने विधानसभा चुनाव के लिए यादव-कुशवाहा भाई-भाई का नारा दिया। आलोक मेहता के आवास पर कुशवाहा नेताओं ने एकजुट होकर राजद और महागठबंधन को समर्थन देने का संकल्प लिया। नेताओं ने भाजपा और एनडीए पर बिहार को हड़पने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी की लालू प्रसाद के खिलाफ बयानबाजी पर कुशवाहा समाज ने नाराजगी जताई। जिलावार भाईचारा सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद ने विधानसभा चुनाव के लिए यादव-कुशवाहा भाई-भाई का नारा दिया है। सोमवार को राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आलोक मेहता के सरकारी आवास 12 सरदार पटेल मार्ग पर कुशवाहा समाज के नेता जुटे।
राज्य भर से आए कुशवाहा नेताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुशवाहा समाज चट्टानी एकता के साथ राजद और महागठबंधन को वोट देगा। कुशवाहा समाज द्वारा जिलावार भाईचारा सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में राजद की राष्ट्रीय महासचिव रेणु कुशवाहा, विधायक बागी कुमार वर्मा, फते बहादुर सिंह, राजेश कुशवाहा, राजवंशी महतो, रवींद्र सिंह, कीर्तन कुशवाहा, कुंदन कुशवाहा आदि मौजूद थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि बहुजन समाज में एकता की जरूरत है।
एनडीए और भाजपा के नेतृत्व में छल, बल, धन और सत्ता के बल पर बिहार को हड़पने की कोशिश की जा रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को राजनीति में पहला मौका देने वाले लालू प्रसाद के खिलाफ वे बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उनके इस व्यवहार से कुशवाहा समाज आहत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।