Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर हाथ आजमाएगा राजद, लालू प्रसाद की सहमति पर उम्मीदवार घोषित

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Sun, 03 Oct 2021 04:12 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में दो तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने कांग्रेस को झटका दे दिया है।

    Hero Image
    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। जागरण आर्काइव

    जागरण टीम, पटना। बिहार की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच चल रही खींचतान रविवार को खुलकर सामने आ गई। लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कांग्रेस को झटका दे दिया है। आरजेडी ने रविवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कुशेश्वरस्थान से आरजेडी की तरफ से गणेश भारती हाथ आजमाएंगे। वहीं तारपुर से अरुण कुमार साह पर राजद ने भरोसा जताया है। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पहले ही दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने जताई आपत्ति

    राष्ट्रीय जनता दल के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस भी कुशेश्वरस्थान सीट से दावा छोड़ने को तैयार नहीं है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कहा है कि, कांग्रेस की तरफ से कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए कैंडिडेट फाइनल कर लिया गया है। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को नाम का भी एलान कर दिया जाएगा। राजद के इस स्टैंड को कांग्रेस ने गलत करार दिया है। पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा आगे का फैसला सोनिया और राहुल गांधी लेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तारापुर विधानसभा सीट से पिछली बार राजद कैंडिंडेट को 7225 मत से पराजित होना पड़ा था। इसलिए कांग्रेस ने तारापुर सीट पर दावा नहीं किया, जबकि कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। इस लिहाज से राजद को कुशेश्वरस्थान सीट पर दावा नहीं करना चाहिए था।

    राजग तय कर चुका है उम्मीदवार

    जनतांत्रिक गठबंधन ने शुक्रवार को ही अपने कैंडिडेट की घोषणा कर चुका है। कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी तो वहीं मुंगेर के तारापुर से राजीव सिंह को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।