यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RAIL BUDGET : लालू ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया
रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो और पूर्व रेलमंत्री लालू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते ...और पढ़ें

पटना। रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो और पूर्व रेलमंत्री लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल लगातार घाटे की ओर जा रही है, लेकिन इसका खर्चा बढता जा रहा है। लालू ने तंज कसते हुए कहा कि रेलवे की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो गया है।
लालू प्रसाद ने कहा, "जब मैैं रेल मंत्री था तो रेल दुधारु जर्सी गाय थी। उसे पाल -पोसकर मैंने दुधारू बनाया था। अब उसकी स्थिति बिमार जर्सी गाय जैसी है, जिसकी सेवा नहीं की गई। इससे अब यह दूध देने के काबिल भी नहीं है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण रेल की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। रेल का राजस्व लगातार घटता जा रहा है। कहा, "जब मैं रेलमंत्री था तो मैंने इसके लिए कभी केेंद्र सरकार से एक पैसा नहीं लिया। अब पूरी ट्रेन मोदी सरकार पर भारी पड़ रही है।"
पढ़ें : RAIL BUDGET पर बोले नीतीश : 'प्रभु' को विजन की कमी, मुसाफिरों के साथ भद्दा मजाक
लालू ने कहा कि भारतीय रेलवे एक लाइफलाईन थी, जो बीजेपी के सत्ता में आने से बाद पटरी से उतर गई है और रेलमंत्री खुद ही डिरेल हो गए हैं। रेलवे मंत्रालय के पास खुद का घरेलू खर्च उठाने की ताकत नहीं रही है। अब इसे गिरवी रखने की कवायद शुरू हो गई है।
लालू ने कहा कि अब बुलेट ट्रेन चलाकर रेल को विदेशी हाथों में सौंपने की तैयारी है। यहां के लोगों को कर्ज में डूबी बुलेट ट्रेन नहीं चाहिए। बुलेट ट्रेन के बदले अपनी सस्ती और सुविधाजनक रेल ही चाहिए।
पढ़ें : RAIL BUDGET पर तेजस्वी ने कहा : बिहार के साथ केंद्र का रवैया ठीक नहीं
लालू ने कहा कि इस बार का रेल बजट हल्का है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। इस रेल बजट से जनता को केवल निराशा हाथ लगी है। इसमें किसी वर्ग का कोई भी ख्याल नहीं रखा गया है, केवल बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर जापान के लिए रास्ते खोले गए हैं।
