विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RAIL BUDGET पर बोले डिप्टी CM तेजस्वी - बिहार को लेकर केंद्र का रवैया ठीक नहीं

By Prasoon Pandey Edited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 10:27 PM (IST)

उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट को अब तक का सबसे बुरा करार दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट को अब तक का सबसे बुरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें बिहार की उपेक्षा की गई है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार को लेकर केंद्र का रवैया ठीक नहीं है। इससे बिहार के लोगों को काफी निराश हुई है।

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को तेजस्वी यादव पत्रकारों से मुखातिब थे। वे रेल बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि बुलेट ट्रेन केवल एक ही रूट पर देने का क्या औचित्य है? क्या यह खास लोगों को दी गई सुविधा है?

तेजस्वी ने कहा, रेल मंत्री ने चार नई ट्रेनों का एलान किया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि ये ट्रेनें कहां से कहां तक जाएंगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि जब उनके पिताजी लालू प्रसाद देश के रेल मंत्री थे, तब हर साल रेल बजट का एक विजन होता था। कुछ नहीं तो रेल किराए में एक-दो रुपये की ही रियायत जरूर दी जाती थी। अब ऐसा कुछ नहीं दिखता।

तेजस्वी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से सवाल करते हैं कि आखिर वे कौन से कारण हैं, जिससे रेलवे के हालात इतने बिगड़ गए? प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे रेल पर खुद ध्यान दें और हालात के बिगडऩे के कारणों की समीक्षा करें।

तारिक अनवर ने भी जतायी निराशा

सुरेश प्रभु के रेल बजट पर एनसीपी सांसद तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया देते हुए निराशाजनक करार दिया। उन्होंने विश्व में तेल की घटती कीमत का हवाला देते हुए कहा कि इस बार रेल भाड़े में कमी की जानी चाहिए थी।