विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haldwani Violence: 'क्या ये अमृतकाल है...'; RJD के सवाल पर BJP का जवाब, हल्द्वानी हिंसा को लेकर बिहार में भी सियासत गर्म

Published: Fri, 09 Feb 2024 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2024 01:07 PM (IST)

Haldwani Violence उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में हुई हिंसा की घटना से बिहार में भी सियासी माहौल गर्म होता नजर ...और पढ़ें

Haldwani Violence: 'क्या ये अमृतकाल है...'; RJD ने दागा सवाल, हल्द्वानी हिंसा को लेकर बिहार में भी सियास गर्म
Haldwani Violence: 'क्या ये अमृतकाल है...'; RJD ने दागा सवाल, हल्द्वानी हिंसा को लेकर बिहार में भी सियास गर्म

HighLights

  1. हल्द्वानी में हुई हिंसा पर सियासी बयानबाजी तेज
  2. राजद के हमले का भाजपा ने भी दिया जवाब

एएनआई, पटना। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर बिहार में भी सियासत गर्म होती नजर आ रही है। इसे लेकर राजद ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इसके साथ राजद सवाल किया है कि क्या यही अमृतकाल है?

राजद सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस देश का सामाजिक ताना बाना टूट रहा है... मैं केंद्र और उत्तराखंड की सरकार से पूछना चाहता हूं कि आप किसी प्रकार के देश का निर्माण कर रहे हैं? उन्होंने सवाल किया कि क्या ये अमृतकाल है? या विष काल बना रहे हैं?

बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता बिल पारित होने के अगले ही दिन हल्द्वानी में हिंसा की यह घटना सामने आई है।

मनोज झा ने कहा कि इस देश का सामाजिक ताना बाना टूट रहा है, बिखर रहा है। हल्द्वानी जैसी जगह, जिसके बारे में पहले कोई कल्पना नहीं कर सकता था। शांति-सौहार्द्र का पर्याय रहा। क्या ये अमृतकाल है या विषकाल बना रहे हैं? मैं केंद्र की सरकार से और उत्तराखंड की धामी सरकार से भी ये सवाल पूछता हूं।

किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं : भाजपा

इधर, हल्द्वानी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को भी अपने हाथ में कानून लेना का अधिकार नहीं है। चाहे धार्मिक स्थिति हो या कोई और कारण हो। उत्तराखंड में धामी सरकार सक्षम है, अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उससे निपटने की तैयारी भी सरकार ने कर ली है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: भाजपा को हराने के लिए RJD ने बना लिया प्लान B, तेजस्वी के नए फॉर्मूले से सम्राट का किला होगा ध्वस्त?

Bihar Politics: पप्पू यादव ने कर दिया ऐसा एलान, जिसे आज तक किसी नेता ने नहीं किया; बोले - हमारा विजन तैयार