विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CM सम्राट के बॉडीगार्ड ने किया मंत्री निशांत कुमार का अपमान', RJD ने पूछा- JDU का जमीर कब जागेगा?

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:13 PM (GMT+05:30)

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड ने अपमानित किया।

सीएम के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को रोका। (वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब)

सीएम के बॉडीगार्ड ने निशांत कुमार को रोका। (वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने निशांत कुमार के अपमान का आरोप लगाया।

  2. मुख्यमंत्री के बॉडीगार्ड द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत का अपमान हुआ।

  3. राजद ने भाजपा और जदयू की चुप्पी पर सवाल उठाए।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड द्वारा अपमानित किया गया।

एजाज इसे सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला बता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि सता-स्वार्थ से अभिभूत जदयू के नेता का जमीर कब जागेगा।

पिता का सम्मान, बेटे का अपमान

उन्होंने कहा कि जिस पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर सेतु का नामकरण हो रहा है, उसी के निरीक्षण के दौरान उनके पुत्र निशांत को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा की यह राजनीति समझ परे है।

एजाज अहमद ने आगे कहा कि प्रश्न यह है कि इस अपमान पर भाजपा और मुख्यमंत्री क्या सोच रखते हैं?

जदयू को भी यह बताना चाहिए कि सत्ता और स्वार्थ के मलाई की राजनीति में वह कब तक अपने नेताओं का अपमान कराता रहेगा?

यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा सियासी फेरबदल? निशांत कुमार के 'प्रमोशन' पर डिप्टी CM विजय चौधरी ने खोले पत्ते

यह भी पढ़ें- ‘खाना ठीक से खाइए, मजबूती से लड़ना है’, सम्राट चौधरी ने निशांत कुमार को छोटा भाई बताते हुए दिए टिप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।