Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिया प्रकाश बनीं वीमेंस कॉलेज की नई प्रीमियर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Mar 2021 01:26 AM (IST)

    पटना वीमेंस कॉलेज में बुधवार को कैबिनेट चुनाव हुआ।

    Hero Image
    रिया प्रकाश बनीं वीमेंस कॉलेज की नई प्रीमियर

    पटना । पटना वीमेंस कॉलेज में बुधवार को कैबिनेट चुनाव हुआ। इसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। सुबह 10 बजे से शाम 3:00 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। रिया प्रकाश को कॉलेज का नया प्रीमियर चुना गया है। उन्हें 383 मत मिले। वहीं नंदिता कुमार नई सह प्रीमियर बनी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट चुनाव में 75 फीसद मतदान हुआ। परिणाम के बाद कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर रश्मि ने सबको बधाई देते हुए कॉलेज की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को नई चुनी हुई कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

    : सुबह 9:30 बजे से जुटने लगीं छात्राएं :

    इससे पूर्व सुबह 9:30 बजे से ही छात्राओं की भीड़ वोट देने के लिए कॉलेज परिसर में जुटने लगी थी। चुनाव लड़ रहीं छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उनकी सपोर्टर भी साथ में जुटी हुई थीं। छात्राओं को वोट देने के लिए प्रोत्साहित कर रही थीं। साथ ही वो जिज्ञासावश वोट देकर आने वाली छात्राओं से जानना भी चाह रही थीं कि उन्होंने किसको वोट दिया है? वहीं कुछ छात्राएं अपने प्रिय प्रतिभागियों को जितवाने के लिए समोसे और खाने-पीने की चीजें भी ऑफर कर रही थीं। : पद - चयनित छात्रा - वोट :

    प्रीमियर : रिया प्रकाश - 383

    सह प्रीमियर : नंदिता कुमार - 323

    जनरल सेक्रेटरी : प्रियंका - 367

    सह जनरल सेक्रेटरी : आस्था आनंद - 287

    जनरल सेक्रेटरी वोकेशनल : अदिति - 140

    जनरल सेक्रेटरी साइंस : संध्या कुमारी - निर्विरोध

    सांस्कृतिक सचिव : यशी राज - 418

    सह सांस्कृतिक सचिव : गरिमा मिश्रा - 389

    खेल सचिव : अंजली - 458

    सह खेल सचिव : शिवानी सिंह - 433

    पर्यावरण सचिव : सौम्या प्रकाश - 535

    सह पर्यावरण सचिव : फिजा हसन - 285

    comedy show banner
    comedy show banner