राजस्व महा अभियान : तीन दिन में 23 लाख से अधिक जमाबंदी पंजी की प्रतियों का वितरण
राजस्व महा अभियान जहानाबाद 14.48 कैमूर 13.78 नवादा 13.72 एवं पूर्णिया 11.35। अररिया में 11.16 खगड़िया में 11.15 वैशाली में 10.41 गोपालगंज में 10.28 जमाबंदी की प्रतियों का वितरण रैयतों के बीच किया गया है। राज्य के 38 जिलों में जमाबंदी की संख्या तीन करोड़ 59 लाख 88 हजार 935 है।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व महा अभियान के दौरान अब तक 23 लाख से अधिक जमाबंदी पंजी की प्रतियां रैयतों के बीच वितरित की जा चुकी है। मंगलवार को अभियान का तीसरा दिन था। शेखपुरा पहले नम्बर पर रहा। इस जिले में शेखपुरा पहले नम्बर पर रहा।
इस जिले में 24.02 प्रतिशत जमाबंदी प्रतियों का वितरण हो गया है। टाप पांच के अन्य जिलों में जमाबंदी पंजी वितरण का प्रतिशत है-
जहानाबाद 14.48, कैमूर 13.78, नवादा 13.72 एवं पूर्णिया 11.35। अररिया में 11.16, खगड़िया में 11.15 वैशाली में 10.41, गोपालगंज में 10.28 जमाबंदी की प्रतियों का वितरण रैयतों के बीच किया गया है। राज्य के 38 जिलों में जमाबंदी की संख्या तीन करोड़, 59 लाख, 88 हजार 935 है। तीन दिन में सभी जिलों में कुल 23 लाख 08 हजार 574 जमाबंदी प्रति का वितरण रैयतों के बीच कर दिया गया है। ये कुल जमाबंदी का 6.41 फीसदी है।
अभियान के तहत गांव–गांव जाकर राजस्व विभाग की टीमें लोगों को उनकी जमीन से जुड़ी जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करा रही है। टीम द्वारा जमाबंदी की प्रति के साथ–साथ आवश्यक आवेदन प्रपत्र भी दिया जा रहा है। राजस्व महा–अभियान के दौरान जमीन के अभिलेखों की अशुद्धियों का सुधार, बंटवारा नामांतरण, उत्तराधिकार नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदियों को आनलाइन किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।