Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बदमिजाज सरकारों की चूलें हिला देता है बिहारियों का DNA, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर भड़के अशोक चौधरी

    By Vikash Chandra PandeyEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 08:12 AM (IST)

    Bihar News बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने पर मंत्री अशोक चौधरी ने तेलंगाना के होने वाले मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रेवंत की कुंठा की कोई चिकित्सा तो नहीं लेकिन उनकी जानकारी दुरुस्त जरूर कर सकता हूं। यह वही बिहार है जहां आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने जन्म लिया। जहां बापू ने स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया।

    Hero Image
    अशोक चौधरी ने तेलंगाना के होने वाले सीएम रेवंत रेड्डी पर बोला हमला (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका है। इस बीच उन्होंने बिहार के डीएनए एवं कुर्मी जाति के संदर्भ में विवादित बयान दे दिया। बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने उसकी आलोचना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेवंत ने बिहार के DNA पर उठाया सवाल

    दरअसल, कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार के DNA पर भी सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था कि केसीआर के पूर्वज बिहार के थे और पलायन करके आंध्र प्रदेश के विजयनगरम आए थे।

    फिर अगली पीढ़ी के रूप में केसीआर तेलंगाना में सक्रिय हो गए। वे कुर्मी जाती से हैं। उन्होंने कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। वहीं अब रेवंत के बयान पर बवाल हो रहा है।

    रेवंत की कुंठा का कोई इलाज नहीं: अशोक चौधरी

    अशोक चौधरी ने कहा कि रेवंत की कुंठा की कोई चिकित्सा तो नहीं, लेकिन उनकी जानकारी दुरुस्त जरूर कर सकता हूं। यह वही बिहार है, जहां आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने जन्म लिया। जहां बापू ने स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया। जहां लोकतंत्र की नींव रखी गई।

    यह वही बिहारी डीएनए जिससे संपूर्ण आंदोलन से सरकारें हिल गई

    यह वही बिहारी डीएनए था, जिसके संपूर्ण आंदोलन से सरकारें हिल गई थीं। मुझे नहीं पता कि रेवंत किस डीएनए की बात कर रहे। हालांकि, इसी डीएनए वाले एक जननेता (नीतीश कुमार) ने देश को महिला सशक्तीकरण और विश्व को पर्यावरण संरक्षण की राह दिखाई है।

    रेवंत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आपको भले ही केसीआर के डीएनए से समस्या हो, लेकिन हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे बीच से निकल कर हमारा अपना, देश के किसी और राज्य में अपनी धाक जमा रहा है। अच्छा होगा कि आप अपने लोगों और तेलंगाना की बेहतरी के बारे में सोचें, क्योंकि हमारे डीएनए पर कटाक्ष करने वालों का हश्र देश ने देखा है।

    नित्यानंद राय ने भी बोला हमला

    नित्यानंद राय ने कहा कि चार राज्यों में करारी शिकस्त के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस को यहां की जनता अपनी शक्ति की अनुभूति कराएगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है।

    कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके: ऋतुराज

    वहीं, बीजेपी नेता ऋतुराज ने कहा कि दूसरे के डीएनए में झांकने के पहले कांग्रेस खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखे। कांग्रेस विचार करे कि अब वह बिहार की जनता से किस मुंह से वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश जी बताएं कि क्या वे ऐसी पार्टी के साथ खड़े होंगे,जिनके मुख्यमंत्री बिहार और बिहारवासियों के प्रति अपमान का भाव रखते हैं।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: आखिर शिक्षा मंत्री से भी अधिक पावर में कैसे रहते हैं केके पाठक? कौन-कौन से फैसले लेने का है उनके पास अधिकार

    Nitish Kumar: फालतू की बात चलाई जा रही है, अरे हमको... इंडी गठबंधन की बैठक पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी