Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना से रिटायर बड़े अधिकारी ने थामा जनसुराज का दामन, पीके बोले- जसुपा एकमात्र पार्टी, जिसमें...

    बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ने जन सुराज पार्टी (जसुपा) की सदस्यता ग्रहण की। प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की इच्छा से जसुपा में आने की बात कही। पीके ने कहा कि जसुपा में सेना के दो उच्च अधिकारी हैं।

    By Piyush Pandey Edited By: Piyush Pandey Updated: Sun, 06 Jul 2025 08:51 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में आगामी कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं।

    इस दौरान कई नेताओं ने अपना पाला बदला है और अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं, कई नए लोग भी इस बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं।

    सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने रविवार को जन सुराज पार्टी (जसुपा) का झंडा उठा लिया। सूत्रधार प्रशांत किशोर (पीके) और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में जसुपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के सभी हिस्सों में अपनी सैन्य-सेवा दे चुके विजय दिल्ली स्थित मध्य कमान के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की आकांक्षा से वे जसुपा में आए हैं।

    इस अवसर पर पीके ने कहा कि जसुपा बिहार में सक्रिय एकमात्र दल है, जिसके साथ सेना में उच्च पदस्थ रहे दो-दो अधिकारी हैं। विजय से पहले लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह जसुपा में आए थे।

    विधानसभा उप चुनाव में उन्हें तरारी से प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन मतदाता-सूची में नाम नहीं होने के कारण उनकी जगह किरण सिंह जसुपा के चुनाव-चिह्न पर मैदान में उतरीं।