विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा, नहीं लगाने होंगे अॉफिस के चक्कर

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 18 Jan 2018 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 11:20 PM (IST)

रेल कर्मचारियों को अब अपने सर्विस रिकॉर्ड खंगालने में परेशानी नहीं होगी। अब उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। जल्द ही उनका सर्विस रिकॉर्ड अॉनलाइन कर दिया जाएगा।

रेल कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा, नहीं लगाने होंगे अॉफिस के चक्कर
रेल कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधा, नहीं लगाने होंगे अॉफिस के चक्कर

पटना [जेएनएन]। अब रेलकर्मियों को अपने सेवाकाल से जुड़े दस्तावेजों के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं पड़ेगा। जल्दी रेल अधिकारी व कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। दरअसल, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने रेलकर्मियों को हो रही छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण की दिशा में सार्थक पहल शुरू कर दी है। 

 

रेल कर्मचारियों को अपने ही सर्विस रिकॉर्ड खंगालने में परेशानी होती थी। इसके के लिए उन्हें कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था। चेयरमैन ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर सारे रेलकर्मचारियों के सरकारी रिकॉर्ड को कंप्यूटराइज्ड करते हुए ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है।

 

सभी जोन को इसके लिए 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया गया है। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से सभी पांचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, मुगलसराय एवं धनबाद को 20 मार्च तक सारे कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड को ऑनलाइन कर लेने को कहा गया है।

 

इसके बाद पूर्व मध्य रेल मुख्यालय को इसकी एक सॉफ्ट कॉपी भेजना होगा। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय की ओर से पांचों मंडलों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन कंपाइल कर रेलवे बोर्ड को समय रहते भेज दिया जाएगा। डिजिटलाइजेशन होने के बाद कोई भी कर्मचारी अपना पूरा सर्विस रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेगा।