Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद निधि‍ खर्च करने में ललन सिंह से आगे निकले रविशंकर प्रसाद, इन नेताओं के खाते में अब भी इतनी राश‍ि शेष

    By Vyas ChandraEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 11:06 PM (IST)

    Bihar News पटना के दो सांसद और सात राज्यसभा सदस्यों में से कई ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम (एमपी लैड) की राशि का तेजी से इस्तेमाल किया तो ...और पढ़ें

    Hero Image
    सांसद निधि‍ खर्च करने में ललन सिंह से आगे निकले रविशंकर प्रसाद

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना के दो सांसद और सात राज्यसभा सदस्यों में से कई ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम (एमपी लैड) की राशि का तेजी से इस्तेमाल किया तो कुछ इस मामले में पीछे हैं।

    दो-तीन सांसद के पास निधि के करोड़ों रुपये पड़े हैं। बिना स्वीकृति वाली राशि भी काफी शेष बची है। इनमें वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2022-23 तक में आवंटित राशि और उनका खर्च शामिल है।

    पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद ने खर्च करने में काफी दरियादिली दिखाई है। उनके पास महज पांच लाख शेष हैं। पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव के पास 3.21 करोड़ राशि शेष पड़ी है। पटना के कुछ क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुंगेर सांसद ललन सिंह ने भी खर्च करने में कोताही नहीं बरती है। उनके पास अब मात्र नौ लाख बचे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिवंश ने एक पाई नहीं की खर्च

    राज्यसभा सदस्यों की बात करें तो राशि खर्च करने में सबसे पीछे हरिवंश का नाम है। उन्होंने केंद्र से मिली राशि का एक पाई उपयोग नहीं किया है। जबकि सुशील कुमार मोदी और विवेक ठाकुर भी खर्च करने में धीमे चल रहे हैं।

    भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिसटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की वेबसाइट mplads.gov.in पर इन सभी सदस्यों का ब्योरा दिया गया है। वेबसाइट के अनुसार, सुशील मोदी के एमपी लैड में दो करोड़ 66 लाख तो विवेक ठाकुर के निधि में दो करोड़ 67 लाख रुपये पड़े हैं।  वहीं, डॉ. मीसा भारती को आवंटित और खर्च राशि का कोई ब्योरा वेबसाइट पर नहीं है।

    सांसद केंद्र से मिली राशि (करोड़ में) -  शेष राशि (करोड़ में)

    रामकृपाल यादव - 5.00 - 3.21

    रविशंकर प्रसाद - 5.00 -0.05  

    ललन सिंह - 7.00 -0.09

    राज्यसभा सदस्य -   केंद्र से मिली राशि (करोड़ में)  - शेष राशि (करोड़ में) 

    खीरू महतो - 2.50 - 0.42

    अमरेंद्र धारी सिंह - 2.00 - 1.25 

    प्रेमचंद गुप्ता - 2.00 - 1.13 

    हरिवंश - 2.00  -2.00

    सुशील कुमार मोदी - 4.50 - 2.66 

    विवेक ठाकुर - 4.50 - 2.67