Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रामविलास की बरसी के लिए चिराग के साथ रीना पहुंचीं पटना, मेगा इवेंट में होगी पशुपति पारस से मुलाकात

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 10 Sep 2021 10:15 PM (IST)

    12 सितंबर को पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पर रामविलास पासवान बरसी को मेगा इवेंट का रूप दिया जा रहा है। चिराग पासवान के साथ मां रीना पासवान दिल्ली से आ चुकी हैं और तमाम इंतजाम पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

    Hero Image
    रीना पासवान, चिराग पासवान और दिवंगत रामविलास पासवान। जागरण आर्काइव।

    राज्य ब्यूरो, पटना : लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की बरसी पटना के अलावा शहरबन्नी (खगड़िया) और दिल्ली में भी मनने जा रही है। 12 सितंबर को पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पर बरसी को मेगा इवेंट का रूप दिया जा रहा है। चिराग पासवान के साथ मां रीना पासवान दिल्ली से आ चुकी हैं और तमाम इंतजाम पर बारीकी से नजर रख रही हैं। खुद चिराग रिश्तेदारों और हस्तियों को आमंत्रित करने में जुटे हैं। इसके बाद 15 सितंबर को शहरबन्नी में कार्यक्रम है, जहां छह से सात हजार लोगों के लिए भोज का इंतजाम होगा। दिल्ली में रामविलास पासवान की बरसी की तिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेने के बाद तय होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होंगे पारस

    वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस भी इस पारिवारिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। पारस ने बताया कि बरसी कार्यक्रम के लिए वे शनिवार को शाम में पटना पहुंचेंगे। वे अपनी पार्टी और दलित सेना के पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर बैठक भी करेंगे।  

    •  - शहरबन्नी से दिल्ली तक मनेगी रामविलास पासवान की बरसी
    • - आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री पशपुति पारस, रविवार को पटना में मेगा इवेंट में सर्वधर्म सभा का आयोजन
    • - 15 सितंबर को शहरबन्नी में श्राद्ध कार्यक्रम, छह-सात हजार लोग होंगे शामिल
    • - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय मिलने पर दिल्ली का कार्यक्रम होगा तयॉ

    20 हजार लोगों के भोज का इंतजाम

    लोजपा (चिराग गुट) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि करीब 20 हजार लोगों के लिए भोज का इंतजाम किया जा रहा है। रसगुल्ला, गुलाब जामुन, इमरती, बूंदी, माही, पूड़ी-कचौड़ी, दो सब्जी से लेकर रायता और चटनी तक की व्यवस्था है।

    लगाया जाएगा दस फीट का तैल चित्र

    प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि अतिथियों के आगमन और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रख कर सारा इंतजाम किया जा रहा। श्रद्धाजंलि स्थल पर रामविलास पासवान के दस फीट का तैल चित्र लगाया जाएगा। सर्वधर्म सभा का आयोजन हेतु अलग से मंच होगा। शहरबन्नी में भी तैयारियां जोरों पर हैं।