Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2024 Muhurat: 19 अगस्त को दोपहर बाद मनेगा रक्षाबंधन, पढ़ें शुभ मुहूर्त से जुड़ी पूरी जानकारी

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 12:20 PM (IST)

    रक्षाबंधन का पावन पर्व 19 अगस्त (Raksha Bandhan Date 2024) को मनाया जाएगा। इस बार दोपहर बाद का मुहूर्त है। बहनें भद्रा समापन पर भाइयों को राखी बांधेंगी। रक्षाबंधन पर इस बार ग्रह गोचरों का संयोग भी रहेगा। इसी के साथ 19 अगस्त सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सोमवार का दिन श्रवण नचत्र विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है।

    Hero Image
    रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, पटना। Raksha Bandhan 2024 Date Muhurat भाई-बहनों के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा 19 अगस्त को मनेगा। वहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा और पंचक का प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में दोपहर डेढ़ बजे के बाद भद्रा के समापन होने पर पर्व मनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल में किए गए कार्य में नुकसान होता है। ज्योतिष आचार्य पीके युग ने पंचांगों के हवाले से बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन लगने वाला भद्रा का वास पाताल लोक में है। ऐसे में पृथ्वी पर इसका प्रभाव नहीं होगा।

    रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan Muhurat 2024)

    सावन पूर्णिमा के दिन अंतिम सोमवारी होने के कारण दिन विशेष रूप से शुभ होगा। इस दिन शोभन व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना रहेगा। रक्षाबंधन का समय दोपहर बाद रात 8.12 बजे तक शुभ मुर्हूत है।

    19 अगस्त को बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

    वहीं, सावन पूर्णिमा के दिन रात 8.12 बजे से चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान पंचक भी प्रारंभ हो रहा है। 19 अगस्त सोमवार के दिन श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सोमवार का दिन श्रवण नचत्र विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है।

    रक्षाबंधन का पर्व मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में रहेगा। मकर राशि के चंद्रमा की साक्षी में भद्रा पाताल वासिनी रहेगी। यह धन कारक मानी जाती है। इस दिन कोई शुभ कार्य की शुरुआत अनुकूल मानी जाती है।

    ये भी पढ़ें- Sawan Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार शिव जी को चढ़ाएं ये चीजें, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

    ये भी पढ़ें- Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन के पहले प्रदोष व्रत पर इन गलतियों से रहें दूर, मिल सकते हैं बुरे परिणाम