Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajgir Station: अब नए लुक में दिखेगा राजगीर स्टेशन, मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी; 50 करोड़ होंगे खर्च

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:26 PM (IST)

    अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मध्य रेल 93 से अधिक स्टेशनों का विकास कर रहा है जिसमें राजगीर स्टेशन भी शामिल है। 40-50 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। दीवारों पर ऐतिहासिक तस्वीरें होंगी अतिरिक्त प्लेटफॉर्म एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे। इस साल दिसंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है। सांसद कौशलेंद्र कुमार की पहल पर यह कार्य हो रहा है।

    Hero Image
    अब नए लुक में दिखेगा राजगीर स्टेशन (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेल के 93 से अधिक स्टेशनों को अमृत भारत योजना से विश्व स्तरीय रूप दिया जाएगा। अकेले दानापुर मंडल के 25 से अधिक स्टेशनों को इस योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजगीर स्टेशन को भी इस योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। राजगीर स्टेशन को भी विकसित करने का कार्य तेजी से जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजगीर स्टेशन (Rajgir Railway Station) को विकसित करने के लिए 40 से 50 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के दिसंबर माह तक इस स्टेशन के विकास का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राजगीर स्टेशन के बाहरी व भीतरी दीवारों पर राजगीर व बौद्ध से जुड़े जरासंध समेत अन्य महापुरुषों की तस्वीरें उकेरी जाएंगी।

    स्टेशन पर बनेंगे एक्स्ट्रा प्लेटफॉर्म और एस्केलेटर

    इस स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के साथ-साथ एस्केलेटर व लिफ्ट लगाए जाएंगे। पर्यटन दृष्टिकोण से महत्चपूर्ण इस स्टेशन पर विश्व स्तरीय स्टेशनों पर मिलने वाली तमाम यात्री सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। यहां वीवीआईपी लाउंज के साथ-साथ खान-पान के उत्कृष्ट स्टाल व रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाएगी।

    सांसद कौशलेंद्र कुमार की पहल से आगे बढ़ी बात

    इस संबंध में दानापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आधार राज ने बताया कि नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार की पहल पर रेल मंत्रालय की ओर से राजगीर व बिहार शरीफ स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया। दोनों स्टेशनों को इस ससाल के अंत तक विकसित कर लिया जाएगा।

    राजगीर में बनेगी एक और वॉशिंग पिट

    राजगीर स्टेशन पर एक और वॉशिंग पिट बनाने की घोषणा की गई है। चार करोड़ की लागत से बनने वाली इस वॉशिंग पिट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बन जाने से दो-तीन नए ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।

    नई ट्रेनों सेवा

    सांसद की पहल पर आज से राजगीर से ऋषिकेश (Rajgir Rishikesh Train) वाया पटना जंक्शन के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है। सांसद कौशलेंद्र ने राजगीर स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। सोमवार से राजगीर से माता वैष्णोदेवी (Rajgir Katra Train) वाया पटना जंक्शन के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- डबल होगी नरकटियागंज-गोरखपुर रेलवे लाइन, 23 दिनों तक पैसेंजर ट्रेन कैंसिल; पोरबंदर एक्सप्रेस का रूट चेंज

    ये भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद-चंडीगढ़ की दोनों ट्रेनों में बुकिंग शुरू, गरीब रथ में चुकाना होगा कम किराया