Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी और सम्पूर्ण क्रांति को मिला नया स्टॉपेज, यात्रियों को बड़ी राहत

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 01:21 PM (IST)

    पूर्व मध्य रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस को दानापुर स्टेशन पर रोकने का फैसला किया है। इससे पश्चिम पटना और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली जाने में आसानी होगी। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अब दानापुर में रुकेंगी जिससे भोजपुर बक्सर और शाहाबाद के यात्रियों को लाभ मिलेगा। पहले इन यात्रियों को पटना जंक्शन जाना पड़ता था।

    Hero Image
    राजधानी एक्सप्रेस का दानापुर में ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव दानापुर स्टेशन पर भी होगा। रेलवे ने बताया कि यह ठहराव जल्द ही लागू किया जाएगा।

    लंबे समय से यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यह मांग उठ रही थी कि दानापुर जैसे व्यस्त स्टेशन पर राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेन का ठहराव हो, ताकि पश्चिम पटना और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधे दिल्ली जाने में सहूलियत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, 12309/12310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 12393/12394 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव अब दानापुर में दिया गया है। इससे भोजपुर, बक्सर, आरा, शाहाबाद सहित उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

    पहले इन यात्रियों को राजधानी जैसी ट्रेनों के लिए पटना जंक्शन जाना पड़ता था, लेकिन अब वे सीधे दानापुर से ट्रेन पकड़ सकेंगे।

    दानापुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से यहां यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दानापुर मंडल पहले से ही रेल संचालन और प्रशासन का अहम केंद्र है। अब राजधानी जैसी सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव इसे और ज्यादा महत्वपूर्ण बना देगा।

    नई दिल्ली, दिल्ली और आनंद विहार के लिए 10 जोड़ी विशेष ट्रेनें परिचालित

    नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-मानसी, नई दिल्ली-धनबाद, आनंद विहार-भागलपुर, दिल्ली-भागलपुर, आनंद विहार-सीतामढ़ी, दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-जोगबनी, आनंद विहार-जयनगर और आनंद विहार-राजगीर जैसी प्रमुख जोड़ी शामिल हैं।

    ये ट्रेनें प्रतिदिन या साप्ताहिक आधार पर निर्धारित समयानुसार चलेंगी, जिसमें यात्रा के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर रुकाव और सुविधाजनक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। अब यह गाड़ी आनंद विहार से 29 नवंबर तक और पटना से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष ट्रेनें यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके लिए राहत और सुविधा का काम करेंगी। पूर्व मध्य रेलवे की इस पहल से फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं भीड़-भाड़ और ट्रैफिक प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।