बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है खासकर दक्षिणी हिस्सों में मानसून ज्यादा मेहरबान है। पटना और गया जैसे शहरों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के लौटने में अभी समय है और इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में वर्षा का दौर जारी है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिणी भागों में मानसून मेहरबान है। दक्षिणी भागों के पटना सहित, गया, नवादा समेत अन्य जिलों में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मानसून सीजन के दौरान राजधानी में सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक 706.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि गयाजी में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक 779.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी मानसून के लौटने में समय है।
जिस प्रकार मानसून का प्रभाव बना हुआ है उम्मीद जताई जा रही है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सामान्य से 26 प्रतिशत वर्षा की कमी पूरे होने के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के साथ मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश के 25 जिलों में बादलों की लुका छिपी बने होने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
सोमवार को राजधानी सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में 37.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पटना जिलों के अलग-अलग भागों के नौबतपुर में 60 मिमी, दानापुर में 49.4 मिमी, फुलवारीशरीफ में 42.4 मिमी, मसौढ़ी में 32.8 एवं मनेर में 33.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि, गयाजी के खिजरसराय में 69.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस एवं 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति
सारण के छपरा में 53.4 मिमी, भोजपुर के शाहपुर में 51.2 मिमी, भोजपुर के बिहिया में 46.4 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 43.6 मिमी, भोजपुर के पीरो में 43.2 मिमी, जगदीशपुर में 42.4 मिमी, चरपोखरी में 41.6 मिमी, सिवान के सिसवन में 41 मिमी।
भोजपुर के कोइलवर में 40.4 मिमी, गयाजी के शेरघाटी में 40 मिमी, नवादा के हिसुआ में 35.2 मिमी, गयाजी के बांके बाजार में 35.2 मिमी, फारबिसगंज में 34.6 मिमी , बक्सर के चौसा में 34.6 मिमी , बिहटा में 33.8 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 33.6 मिमी।
औरंगाबाद के देव में 32.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 32.1 26.2 गयाजी 30.8 24.6 भागलपुर 33.0 26.0 मुजफ्फरपुर 31.0 27.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।