बिहार को रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: कल से पटना साहिब स्टेशन पर 23 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, देखिए पूरी लिस्ट
गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व को देखते हुए भारतीय रेल ने एक से 15 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर 23 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव दिया है। यह रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट है। इन ट्रेनों की पूरी सूची देखिए इस खबर में।

पटना, आनलाइन डेस्क। भारतीय रेल (Indian Railway) ने नए साल के अवसर पर बिहार को बड़ा गिफ्ट (New Year Gift by Railway) दिया है। रेलवे ने एक जनवरी से पटना के पटना साहिब रेलवे स्टेशन (Patna Sahib Railway Station) पर 23 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। सिखों के 10वें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी (Guru Govind Singh) की 355वीं जयंती के अवसर पर सिख समुदाय प्रकाश पर्व (Prakash Parva) मनाता है। इसके लिए गुरु श्री गोबिंद सिंह के जन्मस्थान पटना साहिब में दूर-दूर से बड़ी तादाद में सिख श्रद्धालु आते हैं। इसके मद्देनजर रेलवे ने इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर करने का फैसला किया है।
एक जनवरी से करीब दो दर्जन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार पूर्व-मध्य रेलवे (East Central Railway) के अंतर्गत आने वाल पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर करीब दो दर्जन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव एक जनवरी से 15 जनवरी तक के लिए रहेगा। ये ट्रेनें पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।
सिख श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला
इस ठहराव से आम रेल यात्रियों के साथ-साथ देश भर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी। सिखों के 10वें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी की जयंती को सिख प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना साहिब में हुआ था, जहां उनकी स्मृति में तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा है। यहां बड़ी तादाद में आने वाले सिख श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने यह बड़ा फैसला किया है।
पटना साहिब स्टेशन ठहराव वाली ट्रेनें, देखें लिस्ट
- Raxaul-Lokmanya Tilak Karmabhoomi Express (12545/12546)
- Rajgir-Varanasi Budh Purnima Express (14223/14224)
- Asansol-Chhatrapati Shivaji Terminal Mumbai Express (12361/12362)
- Howrah-Prayagraj Vibhuti Express (12333/12334)
- Dibrugarh-Delhi Mahananda Express (15483/15484)
- Shalimar-Patna Duronto Express (22213/22214)
- Okha-Guwahati Express (15635/15636)
- Puri-Patna Express (18449/18450)
- Banka-Rajendra Nagar Express (13241/13242)
- Bhagalpur-Surat Express (22947/22948)
- Kolkata-Nangal Dam Express (12325/12326)
- Howrah-New Delhi Poorva Express (12303/12304)
- Kolkata-Jhansi Express (22197/22198)
- Malda Town-New Delhi Express (14003/14004)
- Bhagalpur-Ajmer Express (13423/13424)
- Dhanbad-Patna Intercity Express (13331/13332)
- Patna-Jaynagar Express (15527/15528)
- Bhagalpur-Anand Vihar Garib Rath Express (22405/22406)
- Darbhanga-Mysore Express (12577/12578)
- Kolkata-Udaipur Ananya Express (12315/12316)
- Jaynagar-Anand Vihar Express (12435/12436)
- Howrah-Dehradun Upasana Express (12327/12328)
- Howrah-Haridwar Kumbh Express (12369/12370)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।