Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'जंगलराज समर्थकों से सलाह क्यों लें...', राहुल गांधी के किस बात पर भड़के JDU?

    By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 09:39 AM (IST)

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राहुल गांधी पर जंगलराज समर्थकों से गठजोड़ रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल को बिहार की कानून व्यवस्था पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि कांग्रेस भी राजद के साथ जंगलराज में भागीदार थी। उन्होंने राहुल गांधी को हताश नेता बताया जिन पर बिहार की जनता भरोसा नहीं करेगी।

    Hero Image
    जदयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने राहुल गांधी पर जंगलराज समर्थकों से गठजोड़ रखने का आरोप लगाया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जंगलराज में विश्वास रखने वालों से सांठगांठ रखने वालों को कानून-व्यवस्था पर सलाह नहीं देनी चाहिए।

    राहुल गांधी को कानून-व्यवस्था पर सलाह देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता आज भी उस भयावह दौर को नहीं भूली है, जब सरकार के संरक्षण में पोषित अपराधियों का तांडव चरम पर था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चारों तरफ नरसंहार, अपहरण, फिरौती और रंगदारी का आतंक फैला हुआ था। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी और आम लोग भय, असुरक्षा और लाचारी के बीच पलायन को मजबूर थे। उस समय राजद के साथ कांग्रेस भी जंगलराज की भागीदार थी।

    राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें बार-बार राजनीतिक हार का सामना करना पड़ा है। इसी हताशा में वे बेतुके बयान देकर अपनी कुंद राजनीति को धार देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जागरूक जनता ऐसे दोगले नेताओं पर कभी भरोसा नहीं करेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner