Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस विधायक दल में टूट की खबरों के बीच राहुल गांधी ने बिहार के सभी MLA को दिल्ली किया तलब

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jul 2021 08:47 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के पार्टी विधायकों और विधान पार्षदों से रूबरू होंगे। उनके बुलावे पर पार्टी के सभी 19 विधायक और तीन विधान पार्षद मंगलवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। बुधवार को उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी।

    Hero Image
    कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी। जागरण आर्काइव।

    राज्य ब्यूरो, पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिहार के पार्टी विधायकों और विधान पार्षदों से रूबरू होंगे। उनके बुलावे पर पार्टी के सभी 19 विधायक और तीन विधान पार्षद मंगलवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। बुधवार को उनकी राहुल गांधी से मुलाकात होगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा भी इस टीम में शामिल हैं। वे विधान परिषद के सदस्य भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल के दिनों में कांग्रेस विधायक दल में टूट की खबरों के बीच राहुल की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के विधायक इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। उनके मुताबिक पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी से विधायकों की मुलाकात नहीं हो पाई है। बेशक मुलाकात के दौरान राजनीति पर ही बात होगी, लेकिन इस मुलाकात का रिश्ता उन खबरों से नहीं है, जिनके मुताबिक कांग्रेस विधायक दल में टूट की गुंजाइश है। 

    संगठन में बदलाव की संभावना

    सनद रहे कि प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव की संभावना है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने संगठन के लिए एक पैनल राहुल गांधी को सौंपा है। संभव है कि नए अध्यक्ष के नाम पर राहुल गांधी अपने विधायकों से विमर्श करें। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। इससे पहले नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

    विधानसभा चुनाव में 19 सीट पर सिमट गई थी कांग्रेस

    गौरतलब है कि 2020 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद से राहुल गांधी से विधायकों की मुलाकात नहीं हो पाई है। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव में हाथ आजमाया था। चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद से कांग्रेस संगठन में बदलाव की खबर लगातार आ रही थी। अब इसी को लेकर राहुल गांधी से बिहार के विधायकों की मुलाकात होनी है।