Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'नीतीश अपने बेटे निशांत को बनाएं CM', पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने क्यों कहा ऐसा?

    By Rajat Kumar Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Tue, 22 Jul 2025 09:46 AM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वे अपने बेटे निशांत को सत्ता सौंप दें क्योंकि वे बिहार को संभालने में विफल हो रहे हैं। राबड़ी ने अपराध नियंत्रण में नाकामी का आरोप लगाया और मतदाता पुनरीक्षण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जबरन लोगों के नाम काट रहा है जो कि गलत है।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को सलाह दी है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वे अपने बेटे निशांत को सत्ता सौंप दें। मानसून सत्र के पहले दिन विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को संभाल नहीं पा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन अपराध नहीं रुक रहे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब अपने बेटे को आगे लाकर उसे सीएम बनाएं। वह काम करेगा।

    सघन मतदाता पुनरीक्षण के सवाल पर राबड़ी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जबरन लोगों के नाम काट रहा है। यह गलत काम है। बिहार के तीन करोड़ लोग बाहर हैं, तो क्या वे वोट नहीं देंगे?

    comedy show banner
    comedy show banner