Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'भाजपा इसलिए खरीद रही विधायक...', राबड़ी देवी ने बताई सियासी 'खेल' की इनसाइड स्टोरी

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    राष्ट्रीय जनता दल को पिछले 15 दिनों में एक के बाद एक 5 झटके लगे हैं। पांच विधायक अभी तक पाला बदल चुके हैं और एनडीए में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के भी कई विधायक बीजेपी में जा रहे हैं। इस बीच राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है। राबड़ी देवी ने बताया कि क्यों विधायक बीजेपी में जा रहे हैं।

    Hero Image
    'भाजपा इसलिए खरीद रही विधायक...', राबड़ी देवी ने बताई सियासी 'खेल' की इनसाइड स्टोरी

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को विधानपरिषद परिसर में कहा कि भाजपा कमजोर हो गई है, इसलिए विधायकों को खरीद रही है। उन्होंने नए अपराध कानून का विरोध करते हुए कहा कि राज्य में अपराध बढ़ गया है। भ्रष्टाचार और लूट आम बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राबड़ी देवी ने कहा कि तीन मार्च को पटना में राजद की ऐसी रैली होगी जैसी कभी नहीं हुई होगी। नीतीश कुमार के जन्मतिथि की याद दिलाने पर राबड़ी देवी ने कहा कि उनको पूरी बधाई है।

    राजद का कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकृत

    विधान परिषद में शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सचेतक सुनील कुमार सिंह ने बढ़ते अपराध को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव रखा। रामचंद्र पूर्वे ने भी इसका समर्थन किया। इस पर सभापति ने कहा कि आप किसी दल के नहीं हैं। आप आसन हैं।

    मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दूसरी पाली में अपराध से जुड़े विधेयक पर ही चर्चा है। इसमें विपक्षी सदस्य अपनी बात रख सकते हैं। इसके बाद सभापति ने नियमानुसार कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया।

    विधान परिषद में दी गई मुख्यमंत्री को जन्मतिथि की बधाई

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रवार को विधानपरिषद में सभी सदस्यों ने जन्मतिथि की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी खड़े होकर सभी का अभिवादन किया और आभार जताया। सभापति ने विकास पुरुष बताते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

    राजद की ओर से सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर केंद्रित कविता पढ़कर जन्मतिथि की बधाई दी। इस कविता में नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना तो थी मगर इशारों में भाजपा पर कटाक्ष भी था कि वह उनसे बचकर रहें।

    ये भी पढे़ं- Bihar Politics : 20 महीने बाद एकसाथ मंच पर दिखेंगे PM मोदी और CM नीतीश, क्या फिर दिखेगी ऐसी केमेस्ट्री?

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैं पाला बदलने को तैयार', कांग्रेस की एक और विधायक ने BJP के सामने रखी ओपन डील; अगर ऐसा हुआ तो...