Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल... उमेश कुशवाहा का बयान गरमा गया बिहार की सियासत

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:49 PM (IST)

    बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है और राहुल गांधी ने भी तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री चेहरे से जुड़े सवालों को टाल दिया था। इस बार फिर नीतीश कुमार ही सीएम होंगे।

    Hero Image
    तेजस्वी की सीएम फेस बनने पर भी ग्रहण: उमेश

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि सीएम बनने का सपना देख रहे तेजस्वी यादव का सीएम फेस बनने पर भी ग्रहण लग गया है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी विवाद अब खुलकर सामने आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के सामने मुख्यमंत्री चेहरे से जुड़े सवाल टालकर राजद को उसकी राजनीतिक औकात दिखा दी थी। इसके बावजूद तेजस्वी यादव सार्वजनिक मंचों से खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार बताकर अपने आप को अपने मुंहमिया मिठू साबित करते रहे।

    महागठबंधन केवल राजनीतिक स्वार्थों की बुनियाद पर टिका है। उनके बीच न कोई समन्वय है, न कोई समंजस्य, और न ही एक-दूसरे के प्रति कोई सम्मान। कई अवसरों पर महागठबंधन घटक दलों के बीच अविश्वास का भाव जगजाहिर हो चुका है। ऐसे नेतृत्वहीन और नीति हीन गठबंधन पर प्रदेश की जनता किसी भी सूरत में भरोसा नहीं जताएगी।

    वहीं एनडीए ‘‘2025 में 225 - फिर से नीतीश’’ के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहा है और हमारे गठबंधन को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।