Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की डिमांड पूरी, प्रियंका गांधी आज बिहार के इन जिलों में यात्रा करेंगी

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 07:41 AM (IST)

    बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस-राजद समेत विपक्षी दलों की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से जारी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अब प्रियंका गांधी भी 26 अगस्त को मधुबनी दरभंगा और सुपौल में इस यात्रा में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के आने से महिला मतदाताओं को साधने में मदद मिलेगी और यात्रा को मजबूती मिलेगी।

    Hero Image
    प्रियंका गांधी वोटर अधिकार यात्रा में होंगी शामिल

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले SIR के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-राजद सहित सभी विपक्षी दल 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इनके अलावा दीपंकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी सहित दूसरे कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल होने बिहार आ रही हैं।  25 अगस्त को एक दिन की विराम के बाद 26 अगस्त से पुनः यात्रा शुरू हो रही है। 26 और 27 अगस्त को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बिहार में होंगी और यात्रा के साथ मधुबनी, दरभंगा और सुपौल तक जाएंगी।  

    पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार  26 अगस्त को वह सुपौल जिले में यात्रा करेंगी। इसके बाद उनका दरभंगा और मधुबनी जाने का कार्यक्रम है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वे सीतामढ़ी भी जाएंगी और जानकी मंदिर में जाकर पूजा भी करेंगी।

    पार्टी की ओर से इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो दिनों में प्रियंका अन्य नेताओं के साथ मिलकर बिहार की आधी आबादी महिला वोटरों को साधने का प्रयास करेंगी। माना जा रहा है की प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने से यात्रा को और मजबूती मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- अपनी 'बस्तियों' में पहुंचे राहुल गांधी, उमड़ पड़ा जनसैलाब; Voter Adhikar Yatra बढ़ाएगी कांग्रेस की ताकत?