Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार प्रशासनिक सेवा से IAS बने अफसरों को संयुक्त सचिव का दर्जा, Nitish Kumar सरकार का नया निर्देश

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 06:25 PM (IST)

    Bihar News केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को 12 अगस्त को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दी गई थी। अब मुख्यमंत्री Nitish Kumar की सरकार ने इनके लिए एक और नया आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत बिप्रसे से आईएएस बने 20 अधिकारियों को संयुक्त सचिव का दर्जा दे दिया गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) से प्रोन्नत होकर आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा/Indian Administrative Service) 20 अधिकारियों को संयुक्त सचिव का दर्जा दिया है।

    इन्हें कोई नया पद नहीं दिया गया है, लेकिन उनके वर्तमान पद को ही संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के स्तर में उत्क्रमित कर दिया गया है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है।

    इस अधिसूचना के अनुसार नव प्रोन्नत संजय कुमार अभी सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह अभी इसी विभाग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में रहेंगे।

    सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। प्रोन्निति के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग में गए हैं।

    इन अधिकारियों के नाम हैं

    मृत्युंजय कुमार, डॉ. नंदलाल आर्य, सुजीत कुमार, रजनीश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभू शरण, राजेश कुमार सिंह, आदि का प्रोमोशन में नाम है।

    इसके अलावा, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, मो. वारिश खां, अखिलेश कुमार, राजेश भारती एवं अतुल कुमार वर्मा।

    डा. नंदलाल आर्य एवं राजेश कुमार इस समय क्रमश: मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन एवं कृष्ण नंदन पासवान के आप्त सचिव हैं।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में कई आईएएस अफसरों का बदला विभाग, कुमार रवि बनाए गए सचिवालय में सचिव

    बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों को मिलेगी IAS की कुर्सी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें लिस्ट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें