Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार को कितनी सीटें आएंगी...', प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी, 2025 को लेकर दिया जवाब

    Bihar Politics जनसुराज यात्रा के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को घेरा है। प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि नीतीश कुमार को 2025 में कितनी सीटें आएंगी। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि 2025 में भाजपा या आरजेडी भी नीतीश कुमार के काम नहीं आएगी। प्रशांत किशोर ने इससे पहले भाजपा के लिए भी भविष्यवाणी की थी।

    By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 14 Apr 2024 02:38 PM (IST)
    Hero Image
    प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: बिहार में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी क्रम में हर पार्टी एक दूसरे के लिए भविष्यवाणी करने में लग गई है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 2025 के लिए भविष्यवाणी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार विधानसभा में 20 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे

    प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को 2025 में 20 सीटें भी नहीं आएंगी। नीतीश कुमार चाहे तो महागठबंधन में चले जाएं या बीजेपी के साथ रहें, कुछ नहीं होने वाला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी भी कोशिश कर लें वह सफल रहने वाले नहीं हैं।

    नीतीश कुमार की साख अब नहीं बची है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद नहीं पता है कि वह कब पलट जाएंगे। नीतीश कुमार की पलटीमार पॉलिटिक्स अब काम नहीं आने वाली है।

    प्रशांत किशोर ने भाजपा के लिए भी की थी भविष्यवाणी

    प्रशांत किशोर ने भाजपा के लिए भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भाजपा वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी करेगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बात की पूरी-पूरी संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल और ओडिशा में नंबर एक पार्टी होगी।

    इतना ही नहीं, तेलंगाना में भी भाजपा पहले या दूसरे नंबर की पार्टी रहेगी। तमिलनाडु में भी भाजपा का मत प्रतिशत डबल अंक में पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar: 'बीजेपी हमारे साथ तो...', नीतीश कुमार ने 'मुसलमानों' से पूछे सवाल; कहा- अरे हमें भूला दीजिएगा जी?

    Chirag Paswan: 'हकीकत में ये लोग जब...', तेजस्वी के 1 करोड़ नौकरी के वादे पर चिराग पासवान ने दिया जवाब