Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने उपेन्द्र कुशवाहा पर कसा तंज, बोले - अगर नीतीश के नेतृत्व पर भरोसा नहीं तो NDA और राज्यसभा छोड़ दें

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 06:04 PM (IST)

    जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विधानसभा में चल रहा मानसून सत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा कहा कि विधानसभा में नेता सदन और मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का ये सत्र अंतिम सत्र होगा क्योंकि चुनाव के बाद वो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले है।

    Hero Image
    प्रशांत किशोर सीवान में बिहार बदलाव जनसभा करते हुए

    डिजिटल डेस्क, पटना। प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे। वहां पर उन्होने उपेन्द्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कुशवाहा को नीतीश नेतृत्व पर भरोसा नहीं है तो वो एनडीए में क्यों बने है औखिर वो एनडीए और राज्यसभा छोड़ क्यों नहीं देते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही प्रशांत ने विधानसभा में चल रहा मानसून सत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा कहा कि विधानसभा में नेता सदन और मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का ये सत्र अंतिम सत्र होगा क्योंकि चुनाव के बाद वो मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले है।  

    आपको बता दे कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज सीवान में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे।

    रघुनाथपुर में जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में आने के मुद्दे को लेकर एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा पर तंज किया। साथ ही उन्होंने मौजूदा विधानसभा सत्र को नीतीश कुमार का आखिरी सत्र बताते हुए मुख्यमंत्री को भी घेरा।

    प्रशांत किशोर ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान कि निशांत कुमार जदयू का नेतृत्व करें, पर तंज किया। कहा कि इसका मतलब उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।

    अगर ऐसा है तो वो क्यों एनडीए में बने हुए हैं। एनडीए छोड़ दें। नीतीश कुमार के सहयोग से ही वो राज्यसभा सांसद बने हैं।

    राज्यसभा का पद भी छोड़ दें और नीतीश कुमार से अलग हो जाएं। नीतीश कुमार के सहयोग से राज्यसभा में भी रहिएगा, मंत्री पद भी चाहिए और उनकी शिकायत भी करियेगा, यह तो संभव नहीं है।