Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पावर स्टार पवन सिंह व कल्पना का नया गाना तोहरा में जान हमार बा रिलीज, फैन्स का मिल रहा सपोर्ट

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 12:24 PM (IST)

    पवन सिंह कल्पना का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह और कल्पना की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तोहरा में जान हमार बा एक पूरी तरह से रोमांटिक सांग है। ये रोमांटिक सॉन्ग फैंस के दिलों को छू रहा है।

    Hero Image
    भोजपुरी गायक पवन सिंह और कल्पना। फाइल फोटो

    पटना,जागरण टीम: सुपरस्टार पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे सधे हुए गायक माने जाते हैं। इनदोनो ने हमेशा अपनी से गायिकी से खूब वाहवाही बटोरी है। और बहुत दिनों बाद इनदोनो ने एक साथ इस गाने में अपनी आवाज दी है। भोजपुरी श्रोताओं की पसंदीदा जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह व कल्पना का नया गाना आज रिलीज किया गया है। तोहरा में जान हमार बा टाइटल वाले इस गाने को पवन सिंह व कल्पना ने फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के लिए गाया है। रिलीज होते ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाने में पवन सिंह और कल्पना की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तोहरा में जान हमार बा एक पूरी तरह से रोमांटिक सांग है। ये रोमांटिक सान्ग फैंस के दिलों को छू रहा है। पवन सिंह के फैंस गाने के म्यूजिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। पवन- कल्पना की जादुई आवाज में गाए इस गाने का फैंस काफी मजा ले रहे हैं। साथ ही फैंस इस गाने के रिलीज होते ही यूट्यूब लिंक  https://youtu.be/Q3G-cKLaOTo को इंटरनेट मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

    इस गाने के गीतकार व संगीतकार विनय बिहारी हैं। विनय बिहारी भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज गीतकार संगीतकार लेखक निर्देशक व विधानसभा सदस्य हैं। गीत के विषय मे विनय बिहारी कहते हैं काफी दिनों बाद मेरे पास एक बेहतरीन विषय आयी, जिसके लिए मैंने हां कर दी है। इस फिल्म में मैं गीतकार संगीतकार की भूमिका में जुड़ा हूं। उम्मीद है बहुत दिनों बाद दर्शको को असली भोजपुरी संगीत सुनने को मिलेगा। फिल्म में निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार व लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। फिल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही, हाट केक अंजना सिंह, विनय बिहारी, पायल बंसल प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह  अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म  5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है।