विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: मैनुअल नहीं कंप्यूटर की मदद से तैयार होगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, ऑनलाइन होने पर नहीं हो सकेगी छेड़छाड़ संभव

Published: Wed, 14 Feb 2024 11:01 PM (IST)

Bihar News प्रदेश के सभी अस्पतालों में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब मैनुअल नहीं बल्कि कंप्यूटर की मदद से ...और पढ़ें

Bihar: मैनुअल नहीं कंप्यूटर की मदद से तैयार होगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, ऑनलाइन होने पर नहीं हो सकेगी छेड़छाड़ संभव
Bihar: मैनुअल नहीं कंप्यूटर की मदद से तैयार होगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, ऑनलाइन होने पर नहीं हो सकेगी छेड़छाड़ संभव

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के सभी अस्पतालों में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब मैनुअल नहीं बल्कि कंप्यूटर की मदद से तैयार होगी और आनलाइन भी। सरकार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।

फिलहाल यह रिपोर्ट मैनुअल तरीके से बनाई जाती है। जिसमें छेड़छाड़ संभव है, लेकिन रिपोर्ट ऑनलाइन होने पर छेड़छाड़ संभव नहीं रहेगी। स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षक और सिविल सर्जनों के साथ एक बैठक में सहमति बनने के बाद इस संबंध में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट में देरी के कारण पुलिस जांच होती है प्रभावि‍त

विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में किसी भी तरह की दुर्घटना, सांप कांटने, गोली लगने, पानी में डूबने से होने वाली मौत के बाद सही वजहें जानने के लिए पोस्टमार्टम होता है। जिसकी रिपोर्ट बनने में वक्त लगता है, क्योंकि यह काम मैनुअल होता है। रिपोर्ट भी विलंब से आती है। जिस वजह से पुलिस जांच प्रभावित होती है।

अब स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम रूम को हाईटेक कर उसमें रिपोर्ट को मैनुअल की बजाय कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया है। कई राज्य इस काम को पहले से कर रहे हैं।

हाल ही में सरकार ने सिर्फ दिन के वक्त पोस्टमार्टम के स्थान पर सातों दिन 24 घंटे पोस्टमार्टम की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अब मैनुअल की बजाय कंप्यूटर की मदद से रिपोर्ट तैयार करने की पहल की जा रही है।

यह भी पढ़ें - 

बिहार में ये क्या हो रहा? JDU विधायक बीमा भारती को मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज

Bihar Politics: राज्यसभा के लिए BJP से इन दो नेताओं ने किया नामांकन, Congress ने फिर अखिलेश पर खेला दांव; अब RJD की बारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।