Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बिहारः पटना में शादी से पहले लगाने पड़े दूल्हे के नाम के पोस्टर, सब परेशान कि क्या देंगे जवाब

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 22 May 2021 09:36 PM (IST)

    बिहार में शादी के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य में विवाह हो भी रहा है। पटना के बाढ़ में शादी से पहले दूल्हा फरार हो गया है। स्वजनों ने उसके नाम के पोस्टर लगा दिए हैं।

    Hero Image
    स्वजनों के द्वारा पटना के कई स्थानों पर लगाया गया लड़के का पोस्टर।

    संवाद सूत्र, बाढ़ः बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान शादी के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य में विवाह हो भी रहा है। पटना के बाढ़ में शादी से पहले दूल्हा फरार हो गया है। लड़का कहां है? यह किसी को पता नहीं। यह जरूर मालूम चला है कि शादी तय होने के बाद से लड़का नाराज था। इसी को लेकर उसने बड़ा कदम उठाया है। स्वजनों ने उसके लापता होने के कई स्थानों पर पोस्टर भी लगा दिए हैं। सब परेशान हैं कि अगर लड़का नहीं लौटा तो 28 मई को शादी के दिन क्या जवाब देंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 मई को होनी है शादी

    बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव निवासी विजेंद्र महतो के पुत्र सिकंदर कुमार की 28 मई को शादी तय है। लेकिन सिकंदर को यह रिश्ता नामंजूर था। विवाह तय होने से नाराज सिकंदर 17 मई को अचानक घर से फरार हो गया। अब स्वजन उसकी खोजबीन में जुट गए हैं। तलाश के लिए जगह-जगह उसके नाम का लापता होने का पोस्ट चिपका रहे हैं। बाढ़ स्टेशन पर भी कई जगह पर पोस्ट लगाया जा चुका है। अब लड़के के परिवार वालों को यह नहीं समझ आ रहा कि लड़की बालों को क्या जवाब देंगे। वहीं दूसरी तरफ सिकंदर के परिवार वाले बेहद परेशान हैं और लगातार इलाके में खोजबीन जारी रखे हुए हैं।

    लड़की वालों से क्या बोलेंगे?

    परिवार के सदस्य लगातार हर स्टेशन पर घूम-घूमकर सिकंदर को खोजने में लगे हैं। सिकंदर के भाई ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व उसे बाढ़ स्टेशन पर देखा गया था, लेकिन जबतक हम लोग पहुंचे सिकंदर कहीं निकल गया। अब उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है लड़की वालों से हम लोग क्या जबाव देंगे? यह समझ नहीं आ रहा। शादी के पूर्व सारे कार्यक्रम हो चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में परिवार वालों की परेशानी बढ़ गई है। यदि सिकंदर घर वापस नहीं लौटा तो शादी की तिथि भी बदल जाएगी। शादी के दिन बारात भी नहीं जा पाएगी। वहीं गांव के कुछ लोग मनपसंद शादी नहीं होने के चलते लड़के के भागने की बात दबी जुबान से कह रहे हैं।