Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाया, बिहार में गरमायी राजनीति

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:29 PM (IST)

    भोजपुर में हत्या के शक में एक महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया। इस मामले की चहुंओर निन्दा हो रही है। इसे लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

    भोजपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाया, बिहार में गरमायी राजनीति

    पटना [जेएनएन]। भोजपुर जिले के बिहियां गांव में आक्रोशित भीड़ ने एक युवक की हत्या के शक में जमकर उत्पात मचाया और उसके बाद रेडलाइट एरिया में रहने वाली एक महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने एक राजद नेता समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किा है। इस घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना पर एक ओर जहां विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की तो वहीं जदयू ने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सब सरकार को बदनाम करने की साजिश  के तहत किया जा रहा है।

    जानिए किसने क्या कहा....

    -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिहिया कांड पर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। 

    -राजद प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बिहिया कांड को लेकर सीएम नीतीश को अपना इस्तीफा देना चाहिेए। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी चीर हरण हुआ था और धृतराष्ट्र ने अपनी सत्ता गंवाई थी। बिहार में कुशासन में कई चीरहरण हो चुके हैं एेसे में सीएम नीतीश की अंतरात्मा नहीं जाग रही है? कल की घटना पर नीतीश चुप्पी साधे हुए हैं। अधिकारियों पर घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

    -राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि नीतीश कुमार जब पहली बार सरकार बनाए थे तब भी ऐसा ही हुआ था।

    पटना के एग्जीबिशन रोड में इसी तरह की घटना हुई थी और उस समय तो सीएम ने अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। लेकिन, अभी तो उनकी अंतरात्मा लगता है सो रही है। उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

    -राजद नेता संजय प्रसाद ने कहा कि सीएम नीतीश अब अपनी अंतरात्मा जगाएं और इस्तीफा दें। सिर्फ छोटे अधिकारी नहीं, इस मामले में डीएम-एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

    -वहीं, बिहिया की घटना पर कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। यहां अधिकारी मुख्यमंत्री की बात नहीं सुन रहे हैं। इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

    -इस बयान पर जदयू नेता अशोक चौधरी ने जवाब दिया कि इस घटना से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। बिहिया में भीड़ तंत्र ने घिनौना काम किया है। इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

    -वहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना नीतीश के चेहरे पर काला धब्बा है। अपराधियों को पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। डीएम-एसपी के खिलाफ सरकार क्यों नही कार्रवाई कर रही है।

    -बिहिया मामले पर एडीजी एस के सिंघल ने कहा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह मॉब लिंचिंग का मामला नहीं है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।