Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाहुबली अनंत सिंह के दुश्‍मन विवेका पहलवान के घर रेड, AK 47 लहराते VIDEO हुआ था VIRAL

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:00 PM (IST)

    बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्‍मन नंबर वन हैं विवेका पहलवान। शुक्रवार को विवेका पहलवान के बाढ़ स्थित घर पर पटना पुलिस ने रेड किया। एके-47 राइफल के वीडियो वायरल का मामला है।

    बाहुबली अनंत सिंह के दुश्‍मन विवेका पहलवान के घर रेड, AK 47 लहराते VIDEO हुआ था VIRAL

    पटना, जेएनएन। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्‍मन नंबर वन हैं विवेका पहलवान। शुक्रवार को विवेका पहलवान के बाढ़ स्थित घर पर पटना पुलिस ने रेड किया। पिछले दिनों उनके घर में AK-47 राइफल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। माना जा रहा है कि इसी के तहत शुक्रवार की देर शाम विवेका पहलवान के घर पर छापेमारी हुई है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में दिख रहे युवक को पुलिस तलाश कर रही थी।    

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दुश्‍मन विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर यादव का AK-47 राइफल लिये एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। बाद में पता चला कि वह वायरल वीडियो विवेका पहलवान के घर का है। उस वीडियो में कर्मवीर के अलावा अन्‍य दो युवक भी देखे गए। मीडिया में जब बात आई तो कहा गया कि वह प्‍लास्टिक का है। 

    लेकिन पटना पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया। इसी को लेकर शुक्रवार को पटना पुलिस ने बाढ़ स्थित विवेका पहलवान के घर पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार बाढ थाने की पुलिस ने विवेका पहलवान के लदमा स्थित घर में छापेमारी की। विवेका का घर अनंत सिंह के बगल में ही है। पुलिस विवेका के भतीजे कर्मवीर की तलाश में वहां पहुंची थी, लेकिन कर्मवीर वहां नहीं मिला। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य आरोपी चंदन और विक्की की तलाश में बाढ थाने के ही फुलेल पुर गांव में भी छापेमारी की, पर पुलिस की पकड़ में कोई नहीं आया। 

    गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले से यह दावा करते रहे हैं कि विवेका पहलवान के माध्‍यम से पुलिस ने उनके घर में AK-47 राइफल रखवा दी थी। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तब अनंत सिंह के समर्थक खुलकर सामने आए और कहा कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों के साथ विवेका पहलवान का भतीजा कर्मवीर यादव भी दिख रहा है। वीडियो में उसके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद विधायक अनंत सिंह के प्रतिनिधि बंटू सिंह पुलिस पर लगातार आरोप लगा रहे थे कि विवेका पहलवान के घर पर पुलिस जानबूझकर रेड नहीं कर रही है। पुलिस उसे बचा रही है। इसे लेकर बंटू सिंह ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी किया था।