विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Navami 2024: रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट... तैयारियां पूरी, कई जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

Published: Mon, 15 Apr 2024 09:49 PM (IST)

चुनाव के पहले चरण से दो दिन पहले तक रामनवमी का उत्सव है और इस बार पुलिस-प्रशासन ने विशेष तौर ...और पढ़ें

रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट (File Photo)
रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट (File Photo)

राज्य ब्यूरो, पटना। Ram Navami 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले रामनवमी का उत्सव है। पिछले साल रामनवमी के दौरान बिहार के सासाराम, नालंदा जैसे जिलों में उपद्रव हुआ था।

ऐसे में इस बार पुलिस-प्रशासन ने विशेष तौर पर सभी जिलों को अलर्ट करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पटना समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। रामनवमी जुलूस के रूट को चिह्नित कर वहां मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इन जिलों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल कराया मुहैया

पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना, नालंदा, नवादा, भागलपुर, दरभंगा, मोतिहारी आदि जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया है।

रामनवमी जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। लाइसेंस में आयोजन समिति के सदस्यों के नाम दर्ज करने हैं, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

जुलूस की होगी वीडियोग्राफी और थानास्तर पर मॉनिटरिंग

रामनवमी जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी और इसके अलावा जुलूस के लिए रूट भी तय होगा। इस रूट पर संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर पुलिस पदाधिकारियों करने का निर्देश है।

जुलूस की थानास्तर पर मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी तैयार रखने की सलाह दी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर भी रहेगा पहरा

रामनवमी पर इंटरनेट मीडिया पर भी विशेष निगरानी होगी। फेसबुक, एक्स, यूट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अफवाहों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।

भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट को इंटरनेट मीडिया से हटाने के साथ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी जिला स्तर के साथ पुलिस मुख्यालय में गठित सोशल मीडिया मानीटरिंग यूनिट से भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

Chhath Pooja 2024: 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, व्रतियां सूर्योदय से पहले पहुंची घाट

Buxar Power Cut: गर्मी में और गंभीर हुई बिजली की समस्या, पावर कट ने छिनी लोगों की नींद