पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की बिहार म्यूजियम की तारीफ, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार म्यूजियम की सराहना की, इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की तारीफ। (फाइल फोटो)
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की प्रशंसा की।
म्यूजियम बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को दर्शाता है।
यह प्रशंसा पर्यटन और राज्य की पहचान को मजबूती देगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में बिहार म्यूजियम की प्रशंसा की।
उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और कला-संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच से बिहार म्यूजियम का उल्लेख किए जाने को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पटना स्थित बिहार म्यूजियम अपनी विश्वस्तरीय संरचना, आधुनिक प्रदर्शनी व्यवस्था और ऐतिहासिक कलाकृतियों के संग्रह के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान बना चुका है।
बिहार के प्राचीन इतिहास, सभ्यता, कला और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहरों को सहेजकर रखा गया है। म्यूजियम का उद्देश्य केवल पुरातात्विक वस्तुओं का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को बिहार के गौरवशाली अतीत से परिचित कराना भी है।
बिहार म्यूजियम का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पूर्व में इसका भ्रमण कर चुके हैं और इसकी विश्वस्तरीय संरचना तथा प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना कर चुके हैं।
पीएम की प्रशंसा से मिलेगी नई पहचान
प्रधानमंत्री की प्रशंसा से बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी बिहार म्यूजियम को देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच और लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।
राज्य की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और उसे वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के प्रयासों को भी इससे प्रोत्साहन मिलेगा।
उधर, प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अटल सभागार में सामूहिक रूप सुनने के लिए एकत्र हुए।
यह भी पढ़ें- धान के पुआल से मशरूम उगाएंगी गुमला की महिलाएं, कम लागत में बंपर कमाई का जरिया
यह भी पढ़ें- कम पानी और छोटी सी जगह में शुरू करें मशरूम की खेती, अचार और पाउडर बनाकर लाखों कमा रहीं भागलपुर की महिलाएं