विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: पीएम मोदी की मां को गाली देने के मामले ने तूल पकड़ा, सीएम नीतीश ने की निंदा

Published: Fri, 29 Aug 2025 11:19 AM (IST)

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार ने बताया पीएम को गाली देने बताया अशोभनीय(फाइल फोटो)
सीएम नीतीश कुमार ने बताया पीएम को गाली देने बताया अशोभनीय(फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में चल रहे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस मामले को लेकर एनडीए के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल हुए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड के अतरबेल चौक पर बनाए गए मंच से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मो. नौशाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहे थे। जिसके बाद इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने सिमरी थाने में प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने आज गाली देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।