Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindu Festivals: आश्विन में गूंजेगी आस्था की घंटियां, खगोलीय घटना होगी खास; यहां चेक करें फेस्टिवल लिस्ट

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 10:30 PM (IST)

    आगामी सितंबर मास में पितृपक्ष अनंत चतुर्दशी एकादशी और नवरात्रि जैसे कई पर्व मनाए जाएंगे। इस महीने में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ खगोलीय घटनाएं भी होंगी जिनमें चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण शामिल हैं। पितृपक्ष में पितरों के आशीर्वाद के लिए पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। यह माह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

    Hero Image
    आश्विन में गूंजेगी आस्था की घंटियां, खगोलीय घटना होगी खास। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। आश्विन मास आठ सितंबर पितृपक्ष के साथ आरंभ हो जाएगा। माह में अनंत चतुर्दशी, एकादशी, नवरात्रि के साथ कई पर्व त्योहार पड़ेंगे।

    सितंबर में आस्था की घंटियां गूंजने के साथ सूर्य और चंद्रग्रहण लगेगा। सितंबर का महीना धार्मिक उत्सवों और अनुष्ठानों के साथ खगोलीय घटनाओं की वजह से खास होगा।

    सात सितंबर को वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण होगा जो भारत में दिखाई देगा। 21 सितंबर को वर्ष का आखिरी सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा।

    भारतीय समयानुसार यह रात 11 बजे से आरंभ होकर 22 सितंबर की सुबह 3.24 बजे तक रहेगा। आश्विन मास में पूजा-पाठ करने के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व है।

    पितृपक्ष के दौरान पितरों का आशीष प्राप्त करने को लेकर पिंडदान व तर्पण अनिवार्य है।

    प्रमुख व्रत और त्योहार:

    • 4 सितंबर: वामन जयंती
    • 5 सितंबर: ओणम, शिक्षक दिवस
    • 6 सितंबर: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
    • 7 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा श्राद्ध
    • 8 सितंबर: पितृपक्ष की प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध
    • 14 सितंबर: जीवित्पुत्रिका व्रत, मासिक कृष्ण अष्टमी
    • 17 सितंबर: इंदिरा एकादशी, विश्वकर्मा पूजा
    • 21 सितंबर: सर्वपितृ अमावस्या, पितृपक्ष समापन
    • 22 सितंबर: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र आरंभ
    • 30 सितंबर: मासिक दुर्गाष्टमी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner